निरमंड तहसील का ब्रो क्षेत्र केंटेनमेन जोन में तब्दील। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, April 27, 2021

    निरमंड तहसील का ब्रो क्षेत्र केंटेनमेन जोन में तब्दील।


    लोकेंदर सिंह वैदिक।
    ब्यूरो ब्रो।
     27 अप्रैल।
    निरमण्ड तहसील के अंतर्गत ब्रो बाजार में सक्रिय करोना मामलों की पुष्टि होने के बाद तथा स्वास्थ्य विभाग की सिफारिश पर उप मण्डल दंडाधिकारी एवं उपमण्डल अधिकारी(नागरिक)चेत सिंह (हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवाएं) ने दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 144 (1) के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए क्रांति चौक से सोसाइटी तक और ब्रो पुल (बाजार सहित) तक को केंटैनमेंट जोन और ऊपरी रोपडू क्षेत्र को बफर जोन बनाने के आदेश दे दिए। इस आदेश के अनुसार इन क्षेत्रों में पैदल यात्रा व वाहन चलाने की बनाई होगी। कोरोना आपदा में कार्यरत कर्मियों व वाहनों पर यह आदेश लागू नहीं होंगे।इन आदेशों की अवहेलना होने पर उल्लंघनकर्ता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188 269 व 270 के खिलाफ  कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.