आनी आसपास 25/04/2021 - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, April 25, 2021

    आनी आसपास 25/04/2021

    मंडी जिले के सिराज क्षेत्र के पुलिस थाना जंजैहली के तहत राणा बाग के समीप रविवार सुबह एक टिपर के गहरी खाई में गिरने से चालक की मौके पर ही मृत्यु हो गई | मृतक की पहचान गोपाल सिंह उम्र  35 वर्ष पुत्र जय सिंह गांव रायधार डाकघर छतरी के रूप में की गई है | घटना की सूचना मिलते ही जंजैहली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकला । पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है | पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
    हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड निरमंड के सहायक अभियंता ईo अनिल कुमार ने शनिवार को प्रेस नोट जारी करते हुए बताया कि 27 अप्रैल मंगलवार को नोगली निरमंड 22 केवी उच्च ताप लाइन में मरम्मत कार्य के चलते निरमंड क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी |इस दिन अवेरी , निरमंड, कोयल, बायल, अरसु, बागीपुल, रेमू, उरटू तथा आसपास के क्षेत्रो मे सुबह 10 से शाम 5 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। विभाग के सहायक अभियंता ईo अनिल कुमार ने जनता से सहयोग की अपील की है।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.