ताजा बर्फबारी से मनाली-लेह मार्ग के बंद होने से बारालाचा में गुरुवार रात को बर्फ के बीच कई वाहन व लोग फंसे रहे। बीआरओ और पुलिस के जवानों ने यहां फंसी महिलाओं और बच्चों सहित कुल 37 यात्रियों को निकालकर दारचा पहुंचाया।रेस्क्यू अभियान में 16 वाहनों को सुरक्षित निकाला गया हैं और अभी भी 41 वाहन फंसे हुए हैं।
वन विभाग के कर्मचारी अब जंगलों की आग बुझाने के लिए पत्तेदार हरी टहनियों से बनाए झाड़ू नहीं, बल्कि आधुनिक टेक्नोलॉजी का प्रयोग करेंगे। हमीरपुर वन विभाग ने जंगल में लगने वाली आग को बुझाने के लिए पांच लीफ ब्लोअर खरीदे हैं।जिससे उनका नियंत्रण आग पर आसानी से हो सके।
पूनम बाली पालमपुर नगर निगम की पहली मेयर चुनी गई हैं।करीब अढ़ाई दशक से कांग्रेस की सक्रिय कार्यकर्ता के तौर पर काम करने वाली पूनम अनेक पदों पर सेवाएं देकर अपनी पहचान बना चुकी हैं।परिणाम स्वरूप आज पूनम को मेयर की कुर्सी प्राप्त हुई।
चुराह में हिमाचल दिवस पर विधानसभा उपाध्यक्ष डा. हंसराज ने कहा कि हिमाचल प्रदेश को एक अलग राज्य का दर्जा दिलवाने में चंबा जिला के लोगों की अहम भागीदारी रही है। विधानसभा उपाध्यक्ष ने ये शब्द गुरुवार को 74 वें हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य पर चुराह उपमंडल के मुख्यालय भंजराड़ू में उपमंडलस्तरी समारोह में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कहे।विधानसभा उपाध्यक्ष ने हिमाचल प्रदेश के निर्माता डा. यशवंत सिंह परमार को याद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में संघर्ष के बाद हिमाचल प्रदेश को एक अलग राज्य का स्वरूप प्राप्त हुआ।
सोलन नगर निगम में कांग्रेस ने कब्जा जमा लिया है। पूनम ग्रोवर को मेयर और राजीव कौड़ा को डिप्टी मेयर बनाया गया है। चुनाव के लिए नगर निगम परिसर में आज दूसरी बैठक आयोजित की गई।जिला प्रशासन की अध्यक्षता में मेयर, डिप्टी मेयर का चुनाव हुआ।गौरतलब है कि नगर निगम सोलन में बहुमत के बावजूद कांग्रेस के लिए अपना मेयर और डिप्टी मेयर बनाना किसी अग्नि परीक्षा से कम नहीं था।
राज्य सरकार सोलन जिले के नालागढ़ में प्रदेश की पहली जड़ी-बूटी मंडी तैयार कर रही है। फार्मा उद्योगों में हर साल दवा उत्पादन में जड़ी-बूटियां उपयोग होती हैं।एक माह के भीतर इस मंडी में किसानों को विपणन सुविधा मिलने लगेगी।
मुख्य मंत्री जय राम ठाकुर ने आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश में बढ रहे कोरोना मामलों को देखते हुए हिमाचल में लॉकडाउन या नाइट कर्फ्यू की संभावनाएं अाने वाले समय में हो सकती है |उन्होंने यह भी कहा कि अभी स्थिति ऐसी नहीं है कि 21 अप्रैल के बाद स्कूल,कॉलेज तथा अन्य शिक्षण संस्थान खोले जा सके|
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.