दिल्ली हाईकोर्ट ने शनिवार को कहा है कि अगर केंद्र,राज्य या स्थानीय प्रशासन का कोई अधिकारी ऑक्सीजन की सप्लाई में बाधा डालेगा तो उसे छोड़ा नहीं जाएगा उसे फांसी पर लटका दिया जाएगा |
दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस से बिगड़ते हालातों को देखते हुए लॉकडाउन को 3 मई तक बढ़ाने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि दिल्ली में लॉकडाउन अगले सोमवार सुबह 5 बजे तक बढ़ाया गया है |
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने देशवासियों को महावीर जयंती के मौके पर बधाई तथा शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि भगवान महावीर ने अहिंसा के पथ पर चलकर सम्पूर्ण मानवता को नई राह दिखाई है।उन्होंने कहा कि हम सभी को उनके द्वारा दी गई शिक्षाओं का अनुसरण करना चाहिए |
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोई भी निजी या सरकारी अस्पताल कोरोना मरीजों के उपचार के लिए इंकार नहीं कर सकता है | अगर किसी सरकारी अस्पताल में बेड खाली नहीं होता है तो मरीज निजी अस्पताल में अपना इलाज करवाए। इस ईलाज का पूरा खर्चा सरकार उठाएगी |
जम्मू के जीएमसी कोरोना अस्पताल में कोरोना मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी होने के कारण ऑक्सीजन की खपत भी कई गुना बढ़ गई है |कोरोना मरीजों के लिए ऑक्सीजन की सप्लाई लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट और अस्पताल के खुद के ऑक्सीजन प्लांट से की जा रही है|
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.