Wednesday, April 7, 2021
Home
Unlabelled
नगर पंचायत निरमंड में 6 सीटें बीजेपी की झोली में |
नगर पंचायत निरमंड में 6 सीटें बीजेपी की झोली में |
नवगठित नगर पंचायत निरमंड में 7 अप्रैल को हुए चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए तथा चुनाव के तुरंत बाद उसका परिणाम भी घोषित कर दिया गया | जिसमें 7 सीटों में से 6 सीटों पर बीजेपी ने अपना परचम लहराया है | आनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री किशोरी लाल सागर भी इस मौके पर निरमंड में मौजूद रहे | उन्होंने नवनिर्वाचित पार्षदों को बधाई तथा शुभकामनाएं दी| चुनाव परिणाम इस प्रकार से हैं -
वार्ड नंबर 1 सिरकोटी से उषा देवी , वार्ड नंबर 2 शिगाउली से विद्या देवी वार्ड नंबर 3 सुनारला से ममता वार्ड नंबर 4 भीउंटा में देव राज और योगेश कुमार दोनों को 116-116 वोट पड़े जिसमें टॉस द्वारा देव राज को विजयी घोषित
कर दिया गया | इसके
साथ वार्ड नंबर 5 डीम से
पद्मा वार्ड नंबर 6 विष्णू से अमर चन्द
वार्ड नंबर 7 पोखटू से
विकास शर्मा विजयी रहे |
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment