🔷नवनिर्वाचित नगर पंचायत आनी में पार्षद पद के लिए जनता चुनेगी अपना उम्मीदवार|
नगर पंचायत आनी में चुनाव का माहौल गर्म चल रहा है | 7 अप्रैल को आनी में नगर पंचायत का चुनाव होना निश्चित हुआ है।शशि मल्होत्रा जो कि काफी सालों से समाज उत्थान कार्य में कार्यरत है।वह भी इस बार आनी नगर पंचायत में होने वाले प्रथम चुनाव में वार्ड नंबर 2 से पार्षद पद की उम्मीदवार है | उन्होंने चुनाव से पूर्व स्थानीय जनता की दिक्कतों पर विचार विमर्श किया है | उन्होंने कहा कि हम कस्बे की छोटी बड़ी हर समस्या पर विचार करेंगे और उसके निपटान में कार्यरत रहेंगे | कस्बे को साफ सुथरा रखने का प्रयास करेंगे,पार्किंग के लिए जगह बढ़ाने को लेकर भी एसडीएम आनी के पास प्रस्ताव रखेंगे,ताकि जाम की समस्या को भी सुलझाया जा सके | नगर पंचायत के गठन से पूर्व की सभी समस्याओं पर ध्यान आकर्षित किया जाएगा |
🔶बंजार में रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में रेड क्रॉस सोसाइटी की उपाध्यक्ष डॉ साधना ठाकुर ने कुलवी साड़ी का लांच किया| डॉक्टर साधना ठाकुर ने उपायुक्त कुल्लू डॉक्टर रिचा वर्मा द्वारा कुलवी साड़ी को बाजार में उतारने की सोच की सराहना की तथा कहा कि इससे स्थानीय महिला बुनकरों की आमदनी में भी वृद्धि होगी|
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.