
कोरोना विज्ञापन
"मास्क,सैनिटाइजर,का इस्तेमाल है जरूरी।
कोरोना जंग जीतने की तैयारी है पूरी ।।
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में कल एक उच्च स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया| मुख्यमंत्री ने प्रदेश में हुई भारी बारिश,ओलावृष्टि और बर्फबारी से फसलों और फलों को हुए भारी नुकसान का मूल्यांकन करने के सभी जिलो के उपायुक्तों को निर्देश जारी किए हैं ताकि राहत प्राप्त करने के लिए नुकसान की रिपोर्ट केंद्र को भेजी जा सके|
प्रदेश में महिलाएं विभिन्न प्रकार का व्यवसाय शुरू कर लाखों कमा रही है| इस समय प्रदेश में लगभग 1000 स्वयं सहायता समूह कार्य कर रहे हैं। सरकार इन स्वयं सहायता समूह को बढ़ावा देने के लिए 25-25 हजार रूपये देगी | इस राशि से ये महिला आजीविका के नए संसाधन विकसित कर सकती है |
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने आज सुंदरनगर में 12 करोड़ की लागत से निर्मित मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल सुंदरनगर का उद्घाटन किया | कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए उन्होंने यह उद्घाटन वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से किया | इस अवसर पर सुंदर नगर के विधायक व प्रदेश भाजपा महामंत्री राकेश जमवाल तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे |
ठियोग उपमंडल के पुलिस थाना देहा और राजगढ़ मे तेंदुए ने हमला कर पांच लोगों को अपना शिकार बना दिया| जिसमें सभी को गंभीर चोटें आई हैं और उन सभी को ठियोग मे प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया है| वहीं मौके पर तेंदुआ भी मृत अवस्था में मिला है।वन विभाग और पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है
कुल्लू के मणिकर्ण घाटी में एक शादी समारोह को कोविड के नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने आयोजकों पर 5000 का जुर्माना लगाया है |घटना मणिकर्ण घाटी के जलुग्रा गांव की है| जिला कुल्लू पुलिस द्वारा सख्ती करने के बाद यह पहला चालान है |
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.