"वामा सारथी, उ0प्र0पु0 फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन" द्वारा “डिजाइनिंग थाली प्रतियोगिता” - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Tuesday, August 13, 2024

    "वामा सारथी, उ0प्र0पु0 फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन" द्वारा “डिजाइनिंग थाली प्रतियोगिता”

     प्रतापगढ़ पुलिस

    वामा सारथी कार्यक्रम

    वामा सारथी, उ0प्र0पुलिस फैमिली वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा पुलिस कर्मियों एवं उनके परिवार के कल्याण हेतु निर्गत कलैण्डर के अनुसार,


    आज दिनांक 11.08.2024 को पुलिस लाइन प्रतापगढ़ के संई कम्पलेक्स में रक्षाबंधन के दृष्टिगत “डिजाइनिंग थाली प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया जिसमें पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ | अनिल कुमार की पत्नी श्रीमती दीपशिखा व क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती करिश्मा गुप्ता की उपस्थिति में | पुलिस परिवार के बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


    बच्चों द्वारा रक्षाबंधन पर्व को लेकर बहुत सुन्दर व आकर्षक रूप से थालियों की डिजाइनिंग व | सजावट का कार्य किया गया ।


    श्रीमती दीपशिखा व क्षेत्राधिकारी लाइन श्रीमती करिश्मा गुप्ता द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित | पुलिस परिवार के बच्चों से संवाद किया गया एवं उनके द्वारा सजाई गई आकर्षक डिजाइनिंग थालियों को देखा गया व उपहार वितरित कर रक्षाबंधन पर्व के महत्व को बताते हुये शुभकामनाएं देकर सभी का | उत्साहवर्धन किया गया ।


    जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा 

    अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

    No comments:

    Post a Comment