प्रतापगढ़ जनपद में भारी वर्षा, आंधी तूफान, अतिवृष्टि एवं आकाशीय विद्युत से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी, - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 15, 2024

    प्रतापगढ़ जनपद में भारी वर्षा, आंधी तूफान, अतिवृष्टि एवं आकाशीय विद्युत से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी,

    प्रतापगढ़ जनपद में भारी वर्षा, आंधी तूफान, अतिवृष्टि एवं आकाशीय विद्युत से बचाव हेतु एडवाइजरी जारी,

    प्रतापगढ़। अपर जिलाधिकारी (वि0/रा0) त्रिभुवन विश्वकर्मा ने बताया है कि जनपद प्रतापगढ़ मौसम विभाग लखनऊ द्वारा प्राप्त सूचना अनुसार अवगत कराना है कि उत्तर प्रदेश के जनपद प्रतापगढ़ एवं आस-पास के क्षेत्रों में दिनांक 16 अगस्त 2024 तक भारी वर्षा होने की संभावना है। जारी पूर्वानुमान के अनुसार वर्तमान माह अगस्त 2024 में भारी वर्षा आंधी, तूफान एवं आकाशीय विद्युत की सम्भावना व्यक्त की गयी है। इस क्रम में जिलाधिकारी/अध्यक्ष जिला आपदा प्रबन्धन प्राधिकरण के निर्देश के क्रम में जनपद के समस्त नागरिकों को सुरक्षित रहने एवं बचाव हेतु दिशा निर्देश (एडवाइजरी) जारी की गयी है।


    उन्होने बताया है कि जनपद में मौसम की स्थिति के बारे में रेडियो, टी०वी०, दैनिक समाचार पत्रों एवं सोशल मीडिया के माध्यम से निरन्तर जानकारी लेते रहे, यदि आवश्यक ना हो तो खराब मौसम की स्थिति में घर से बाहर ना निकले। यदि आप बाहर है तो विद्युत के तारों के नीचे विद्युत के खम्भों एवं ट्रान्सर्फमर के समीप ना खडे हो। अपने पशुओं को खराब मौसम अथवा वर्षों की स्थिति में खुले में ना छोडे और ना ही उनको पेड़ के नीचे बांध कर रखें, पशुओं को खराब मौसम अथवा वर्षा की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर ही रखें। खराब मौसम अथवा वर्षों की स्थिति में कृषक खेतों में सुरक्षित तरीकों से ही कृषि कार्य करें, विशेषकर फसलों की जुताई-बुवाई/कटाई का कार्य खराब मौसम में ना करें। आकाशीय विद्युत से बचाव के लिए खेती के दौरान कृषक अपने साथ लकड़ी का छोटा पिढ़ा अथवा प्लास्टिक की बोरी साथ में अवश्य रखे और आकाशीय बिजली गिरने की स्थिति में उस पर ही अपना जितना सम्भव हो सकें छोटा आकार बनाकर बैठ जाए। नदी, तालाब, पोखरा व गहरे गढ्ढे में जाने से बचें, बच्चों पर विशेष निगरानी रखें तथा उन्हें नदी, तालाब, नहर गड्ढे आदि के किनारे कतई न जाने दें। पीने के पानी को उबालकर पीयें, नजदीकी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र से ब्लीचिंग पावडर व क्लोरीन टेबलेट प्राप्त कर लें। इससे सम्बन्धित किसी भी चिकित्सीय आपात काल में मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय के कन्ट्रोल रूम नम्बर 05342-222041 एवं उक्त के अतिरिक्त 9044406400, 9044490800, 7991620103 एवं 7991320204 इन नम्बरों पर भी सम्पर्क करें। समस्त राजकीय चिकित्सालय, पी.एच.सी. एवं सी.एच.सी अस्पतालों हाई अलर्ट पर रहे। ट्रामा मैनेजमेन्ट, सर्पदंश, बिजली के झटके एवं जल-जनित रोगों के उपचार की व्यवस्था अपने चिकित्सालयों पर सुनिश्चित कर ले। आकस्मिक सेवाओं में तैनात अधिकारी/कर्मचारी ड्यूटी पर उपस्थित रहें। औषधियों आदि की व्यवस्था, रोगी वाहन की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर ली जाय। आकाशीय विद्युत की स्थिति में कभी भी छायादार बड़े पेड़ के नीचे शरण ना लें। आकाशीय विद्युत की स्थिति में वाहन से यात्रा करने से बचे, अगर यात्रा कर रहें हो तो अतिशीघ्र सुरक्षित स्थान अथवा पक्के मकान में शरण लें। आकाशीय विद्युत से होने वाली घटनाओं से बचाव एवं पूर्व चेतावनी हेतु दामिनी ऐप का प्रयोग करें तथा इस एप के प्रयोग के लिए जन मानस को भी प्रेरित करें। उक्त के अतिरिक्त अन्य प्राकृतिक आपदाओं से राहत एवं बचाव तथा अपने जीवन को सुरक्षित रखने के लिए विभिन्न आपदाओं के दौरान क्या करें क्या ना करें के बारे में अधिक जानकारी/एडवाइजरी हेतु सचेत ऐप का सतत् प्रयोग करें एवं जन-मानस को भी इस एप के प्रयोग के लिए प्रेरित करें। बच्चों को अकेले नदी/घाटों के समीप न जाने दे। वर्षा के दौरान वज्रपात का खतरा रहता है, यदि खुले स्थान पर हो तो पक्के मकान की शरण ले, नदी, तालाब, घाटों से दूर रहे।

    --------------------------

    जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित


    जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा 

    अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.