प्रतापगढ़
एसपी डॉ0 अनिल कुमार द्वारा उ0प्र0 में आरक्षी नागरिक पुलिस के सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण-
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा उ0प्र0 में आरक्षी नागरिक पुलिस के सीधी भर्ती-2023 की लिखित परीक्षा को प्रस्तावित तिथियों में शुचितापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से सम्पन्न कराये जाने के दृष्टिगत शासन द्वारा निर्गत दिशा-निर्देशों के अनुरूप आज दिनांक 17.08.2024 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ डॉ0 अनिल कुमार के द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत परीक्षा केन्द्रों में जाकर भौतिक निरीक्षण किया गया ।
एसपी डॉ0 अनिल कुमार द्वारा थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित परीक्षा केन्द्रों क्रमशः
➡️1- पी0 बी0 इण्टर कॉलेज,
➡️2- पी0बी0 डिग्री कॉलेज,
➡️3- अनन्त प्रसाद सिंह इण्टर कॉलेज,
➡️4- डी0ए0वी0 इण्टर कॉलेज,
➡️एसपी डॉ0 अनिल कुमार द्वारा परीक्षा केन्द्रों के भौतिक निरीक्षण के दौरान परीक्षा केन्द्रों पर भ्रमणशील रहकर प्रत्येक संसाधनों का विधिवत जांच किया गया, वहां के सीसीटीवी कैमरों की रिकार्डिंग आदि का गहनता से निरीक्षण किया गया एवं परीक्षा को त्रुटिपूर्ण व पूर्ण पारदर्शिता के साथ कराये जाने के क्रम में शासन द्वारा दिये गये निर्देश के अनुसार परीक्षा केन्द्र पर सभी कमरों, सीसीटीवी, बिजली, जनरेटर आदि की समुचित व्यवस्था को चेक किया गया तथा परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक पहलूओं की जांच कर संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये ।
Best Digital Marketing Services – Click Here




No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.