अब दो किलोमीटर दूर से ही अपराधियों पर नजर रखेगी प्रतापगढ़ पुलिस
Monday, August 12, 2024
प्रतापगढ़ पुलिस अब दो किलोमीटर दूर से ही अपराधियों पर नजर रखेगी
प्रतापगढ़ पुलिस को योगी सरकार ने 8 अत्याधुनिक वाहन सौंपे हैं। पुलिस अधीक्षक डाॅ अनिल कुमार ने 12 अगस्त को पुलिस लाइन परिसर से इन वाहनों को हरी झंडी दिखाई ।
प्रतापगढ़ को पीआरवी 112 के कुल 8 वाहनों में 5 स्कार्पियो और 3 बजाज प्लसर मोटर साइकिल हैं।
पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सबसे तेज रिस्पॉन्स सिस्टम के साथ अपराधियों पर नजर रखने के लिए अत्याधुनिक संसाधनों से लैस चार पहिया 5 वाहन और 03 वाहन 02 पहिया प्रतापगढ़ पुलिस को मिले हैं। इन वाहनों के ऊपर कैमरे लगाएं गए हैं. हाई क्वालिटी के कैमरे से दो किलोमीटर तक 360 डिग्री तक घूमकर वीडियो रिकॉर्ड हो सकेगा।
112 क्या है
• 112 उत्तर प्रदेश पुलिस की एक एकीकृत आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली है।
• यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म है जिसके माध्यम से लोग पुलिस, दमकल विभाग, एंबुलेंस आदि जैसी आपातकालीन सेवाओं को एक ही नंबर पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।
• ये गाड़ियां आपातकालीन स्थितियों में तुरंत पहुंचकर लोगों की मदद कर सकती हैं।
• इन गाड़ियों में आधुनिक तकनीक जैसे जीपीएस, सीसीटीवी कैमरे आदि लगे होते हैं जो पुलिस को अपराधियों को पकड़ने और आपातकालीन स्थितियों का प्रबंधन करने में मदद करते हैं।
• 112 सिस्टम के साथ एकीकृत होने के कारण, ये गाड़ियां अन्य आपातकालीन सेवाओं के साथ बेहतर समन्वय कर सकती हैं।
• 112 गाड़ियों की उपलब्धता से नागरिकों में पुलिस के प्रति विश्वास बढ़ेगा और वे आपातकालीन स्थितियों में अधिक सुरक्षित महसूस करेंगे।
• इन गाड़ियों का वितरण ग्रामीण क्षेत्रों में भी किया जा रहा है ताकि वहां रहने वाले लोगों को भी आपातकालीन सेवाओं का लाभ मिल सके।
• आपातकालीन स्थितियों में पुलिस की प्रतिक्रिया का समय कम करना।
• अपराधियों को पकड़ने और अपराध को रोकने में मदद करना।
• 112 गाड़ियों के वितरण से राज्य में कानून व्यवस्था में सुधार होगा।
जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा
अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
Tags
# Uttar Pradesh news
About MAYANK SHEKHAR MISHRA,DISTRICT REPORTER PRATAPGARH UTTAR PRADESH
Uttar Pradesh news
Tags
Uttar Pradesh news
Location:
Pratapgarh, Uttar Pradesh, India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment