जिले के कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ,मतगणना दिनाँक 8 अगस्त 2024 ! - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, August 7, 2024

    जिले के कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ,मतगणना दिनाँक 8 अगस्त 2024 !

    *ब्रेकिंग न्यूज़ प्रतापगढ़ *


    मांधाता विकास खंड के अंतर्गत वैशपुर और तरोल ग्राम सभा में उपचुनाव 6 अगस्त को संपन्न हुआ।

    जिले के कप्तान डॉक्टर अनिल कुमार के निर्देशन में चुनाव सकुशल संपन्न हुआ।

    क्षेत्राधिकार रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी सहित पुलिस की सक्रियता सभी बूथों पर नजर आई।

    खंड विकास कार्यालय मांधाता में मतदान पेटिका रखने के लिए स्ट्रांग रूम बनाया गया

    खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा स्ट्रांग रूम को अच्छे तरीके से बनवाया गया स्ट्रांग रूम में लगी सभी खिड़कियों की ईट से चुनाई करवा दी गई जिससे खिड़कियां दीवाल के रूप में परिवर्तित हो गई यही नहीं स्ट्रांग रूम का निरीक्षण मांधाता पुलिस ने तीन से चार बार किया और स्ट्रांग रूम से संतुष्ट भी रहे। 

    लेकिन जब दोनों गांव के उपचुनाव संपन्न हो गए उसके बाद मतदान बेटिक को स्ट्रांग रूम में रखने का समय हुआ तो मांधाता कोतवाल सुभाष यादव को स्ट्रांग रूम में कमियां नजर आने लगी।

    कई बार स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के बाद भी मांधाता कोतवाल सुभाष यादव स्ट्रांग रूम से संतुष्ट नहीं थे खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा पर मांधाता कोतवाल सुभाष यादव अपना  पुलिसिया रोब झड़ने लगे ।

    स्ट्रांग रूम को लेकर काफी देर तक खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा से कोतवाल मांधाता सुभाष यादव ने बहस बाजी की

    मांधाता कोतवाल सुभाष यादव के इस रवैया से परेशान होकर खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा ने मामले की जानकारी जिला अधिकारी महोदय को दी। 

    जिलाधिकारी प्रतापगढ़ डा. राजीव रंजन के द्वारा वीडियो कॉल के माध्यम से स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया गया। 


    जिला अधिकारी डॉ राजीव रंजन खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा के द्वारा बनाए गए स्ट्रांग रूम से तो संतुष्ट थे लेकिन मांधाता कोतवाल सुभाष यादव को स्ट्रांग रूम में  कमियां नजर आई। 

    वीडियो कॉल पर स्ट्रांग रूम का निरीक्षण करने के बाद जिला अधिकारी द्वारा मांधाता कोतवाल सुभाष यादव को कड़ी फटकार लगाई गई। 

    जिला अधिकारी डॉ राजीव रंजन के द्वारा फटकार लगाये जाने के बाद मांधाता कोतवाल सुभाष यादव को स्ट्रांग रूम में कोई कमी नहीं नजर आई उसी स्ट्रांग रूम में मतदान पेटिका  रखी गई। 

    खंड विकास कार्यालय के स्ट्रांग रूम में खिड़कियों को ईट से चुनवा दिया गया था मांधाता कोतवाल सुभाष यादव का कहना था ईट से चुनी गई खिड़कियों पर प्लाई क्यों नहीं लगाई गई सारा ड्रामा विकासखंड कार्यालय में इसी बात को लेकर हुआ था। 

    ऐसे में सवाल यह उठता है कि खंड विकास अधिकारी श्रुति शर्मा द्वारा बनाए गए स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कई बार मांधाता पुलिस ने किया था तो फिर मतदान पेटिका रखते समय कोतवाल सुभाष यादव को कमियां कहां से नजर आने लगी। यदि उन्हें कमी स्ट्रांग रूम में लगी तो उसे समय रहते ठीक क्यों नहीं करवा लिया गया। 

    फिलहाल जिलाधिकारी डॉ राजीव रंजन के हस्तक्षेप के बाद मतदान पेटिका सुरक्षित खंड विकास कार्यालय मांधाता में रखी गई है। 

    मतगणना दिनाँक 8 अगस्त 2024 को की जाएगी!


    जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा
    अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.