भारतीय टीम ने दोहराया ये इतिहास
पेरिस ओलिंपिक 2024 में रविवार को भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच रोमांचक टक्कर
पेरिस ओलिंपिक 2024 में रविवार को भारत और ग्रेट ब्रिटेन के बीच रोमांचक टक्कर देखने को मिली। भारत ने पुरुष हॉकी के पहले क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है। भारत ने ओलंपिक में लगातार दूसरी बार सेमीफाइनल में एंट्री की है। फुलटाइम तक मुकाबला 1-1 की बराबरी पर रहा, जिसके बाद नतीजा पेनल्टी शूटआउट में निकला। भारत ने शूटआउट 4-2 से अपने नाम किया। अनुभवी गोलकीपर पीआर श्रीजेश एक बार फिर दीवार बने। उन्होंने शूटआउट में इंग्लैंड के दो गोल बचाए। कप्तान हरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, ललित उपाध्याय और राजकुमार पाल ने गोल किए। वहीं, ब्रिटेन के लिए जेम्स अलबेरी और जाक वालांस ने गोल दागे।
भारत की पुरुष हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक के इतिहास को दोहराया है। भारत ने 2021 में टोक्यो में क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन को हराकर सेमीफाइनल में एंट्री की थी। भारत ने तब ब्रिटेन को 3-1 से शिकस्त दी थी लेकिन सेमीफाइनल में उसे बेल्जियम के हाथों हार झेलनी पड़ी थी। हालांकि, भारतीय टीम ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले मे जर्मनी को मात देकर 41 साल के सूखे को समाप्त किया था। भारत अब पेरिस में अपने मेडल का कलर बदलने की कोशिश करेगा।
ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला
तारीफ करनी होगी भारतीय डिफेंस की जिसने 36 वर्षीय श्रीजेश की अगुवाई में ब्रिटेन के हर हमले का बचाव करते हुए उसे बढ़त नहीं बनाने दी। ब्रिटेन ने 28 बार भारतीय गोल पर हमला बोला और महज एक कामयाबी मिली। तीसरे क्वार्टर में भारतीय टीम फिर गेंद पर नियंत्रण के लिए जूझती नजर आई। ब्रिटेन ने पहले ही मिनट से आक्रामक खेल दिखाया और 36वें मिनट में उसे पेनल्टी कॉर्नर मिला जिस पर फर्लोंग का शॉट श्रीजेश ने बचाया। ब्रिटेन ने चौथे क्वार्टर में लगातार हमले बोलने का सिलसिला जारी रखा लेकिन भारत ने दस खिलाड़ी होने के बावजूज गोल नहीं गंवाया। तीसरे और चौथे क्वार्टर में किसी टीम ने गोल नहीं दागा।
10 खिलाड़ियों के साथ खेला भारत
पहले क्वार्टर में कोई गोल नहीं हुआ। हालांकि, 17वें मिनट में भारत को उस वक्त बड़ा झटका लगा, जब अमित रोहितदास को रेड कार्ड थमाया गया। उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा और भारत को बाकी मुकाबला 10 खिलाड़ियों के साथ खेलना पड़ा। कप्तान हरमनप्रीत ने मुकाबले में भारत का खाता खोला। भारत को 22वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर मिला, जिसपर हरमनप्रीत ने गोल में बदला। यह हरमनप्रीत का पेरिस ओलंपिक में सातवां गोल था। हालांकि, ब्रिगेट ने कुछ देर बाद ही बराबरी हासिल कर ली। ली मॉर्टन ने 27वें मिनट गोल किया और दूसरा कार्टर समाप्त होने तक स्कोर 1-1 रहा।
जिला संवाददाता मयंक शेखर मिश्रा
अखंड भारत दर्पण न्यूज़ प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश
Best Digital Marketing Services – Click Here

No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.