युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मिहीजाम में हुआ पौधारोपण। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 10, 2024

    युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर मिहीजाम में हुआ पौधारोपण।

    अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पश्चिम बंगाल (प्रहलाद प्रसाद उर्फ पारो शैवलिनी की खास रिपोर्ट) : युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर शुक्रवार को पौधारोपण किया गया। युवा कांग्रेस के नगर अध्यक्ष कृष्णा राम ने एबीडी न्यूज के मिहीजाम सदस्य कैप्टन पीके मंडल को जानकारी देते हुए बताया पेड़ ही जीवन है जो हमें जिन्दा रखने के लिये अॉक्सिजन देता है। आज जिस तरह से पेड़ों को काटकर उसकी तस्करी की जा रही है,इससे ना सिर्फ पर्यावरण को नुकसान हो रहा है बल्कि मानव जीवन पर भी इसका खतरनाक असर हो रहा है। मौके पर मिहीजाम के युवा कांग्रेसी कैडर अभिषेक राम, राहुल यादव, बुद्धि गुप्ता,साहिल कुमार आदि मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment