हिंदुओं को बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद 27 जिलों में मार डाला गया, उनके घरों और दुकानों को लूटा गया; 54 से अधिक मंदिर जलाए गए

Bangladesh Hindu Attacks: बांग्लादेश में तख्तापलट के बाद परिस्थितियां लगातार खराब होती जा रही हैं। आरक्षणविरोधी आंदोलन हिंसक हो गया है। हिंदुओं पर देश भर में हमले शुरू हो गए हैं।
27 जिलों में हिंदुओं को घरों में घुसकर मारपीट की जा रही है। हिंदुओं के घरों में आग लगाई जा रही है और उनकी दुकानें लूटी जा रही हैं। हिंदूओं का क्रूर कत्लेआम हो रहा है। मंदिरों को जलाया जा रहा है। बांग्लादेश, जो हिंसा की आग में जल रहा है, में कई जगह धुआं उठ रहा है। हिंदू बस्तियों में शोर मच गया है। दंगाइयों ने पूरे देश में आतंक फैलाया है।
देश में दंगा, आगजनी, लूट, हत्या और हिंसा के बीच सेना सरकार गठन में व्यस्त है। शेख हसीना के इस्तीफे के बाद देश की कमान संभाल रही सेना, अराजक तत्वों के आगे बेबस नजर आ रही है। आरक्षण के विरोध में शुरू हुआ छात्रों का शांतिपूर्ण आंदोलन अब हिंसा और अराजकता की भेंट चढ़ चुका है। सोमवार की रात राजधानी ढाका की सड़कों पर दंगाइयों ने जमकर उत्पात मचाया। दंगाई सड़कों पर उतर कर फायरिंग करते रहे। जहां भी हिंदुओं की दुकानें और घर नजर आई, आग लगा दी गई।
हिंदू बस्तियों में घुस रही दंगाइयों की टोली
सोशल मीडिया पर बांग्लादेश हिंसा की कई तस्वीरें शेयर की जा रही हैं। इनमें से कुछ तस्वीरें इतनी विभत्स है कि हम आपको यहां दिखा तक नहीं सकते। बांग्लादेश डेली स्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार की रात देश के 27 जिलों में हिंदुओं के घरों और दुकानों पर हमले हुए। दंगाइयाें ने टोली या छोटे-छोटे झुंड बनाकर हिंदू बस्तियों पर धावा बोला। हिंदुओं के घरों में घुसकर लोगों को मारपीट कर बाहर निकाला। पूरा सामान लूटने के बाद आग के हवाले कर दिया। विरोध करने वाले हिंदुओं को पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया गया।
इस्कॉन और काली मंदिर में लगाई गई आग
दंगाइयों ने सोमवार की रात बांग्लादेश के खुलना डिवीजन में एक इस्कॉन मंदिर को फूंक दिया। एक काली मंदिर में भी तोड़फोड़ के बाद आग लगा दी। इस्कॉन के प्रवक्ता युधिष्ठिर गोविंदा दास ने मीडिया से बातचीत में कहा कि मेहेरपुर में किराए की जगह पर बना हमारा मंदिर जला दिया गया। मंदिर में स्थापित भगवान जगन्नाथ, बालदेव और सुभद्र देवी की मूर्तियां खंडित करने के बाद जला दी गई। मंदिर परिसर में रहने वाले तीन भक्तों ने किसी तरह से भाग कर अपनी जान बचाई।
देश भर में 54 मंदिरों पर हमला और आगजनी
बांग्लादेश में आम है हिंदुओं के साथ अत्याचार
बता दें कि मौजूदा समय में बांग्लादेश में करीब 8% हिंदू आबादी है। देश में करीब 1 करोड़ से ज्यादा हिंदू रहते हैं। 1951 में बांग्लादेश के गठन के वक्त देश में हिंदुओं की आबादी करीब 22% थी। हिंदू अमेरिकन फाउंडेशन की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 1964 और 2013 के बीच धार्मिक उत्पीड़न की वजह से करीब 1 करोड़ 10 लाख से ज्यादा हिंदुओं ने बांग्लादेश छोड़ा है। बांलादेश में हिंदुओं के साथ अत्याचार आम बात है।
बांग्लादेशी हिंदुओं में खाैफ का माहौल
बांग्लादेश के हिंदू संगठन ओकिया परिषद के संयुक्त महासचिव मोहिंदर कुमार नाथ ने कहा कि बांग्लादेश के हिंदुओं को अभी और भी हमले होने का डर सता रहा है। देश में हिंदू राे रहे हैं। कह रहे हैं कि उनके साथ मारपीट हो रही है। हिंदुओं का कहना है कि हमारी दुकानें और घरों को लूटा जा रहा है। आखिर हमारी गलती क्या है? क्या यही हमारी गलती है कि हम इस देश के नागरिक हैं। ऐसे हमले जारी रहे तो हम कहां जाएंगे। मोहिंदर कुमार नाथ ने मीडिया से बातचीत में कहा कि आखिर हम हिंदू कम्युनिटी के लोगों को कैसे सांत्वना दें।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.