Paris Olympics Day 6 Schedule: स्वप्निल पर होगी पदक दिलाने की जिम्मेदारी, हॉकी टीम का सामना बेल्जियम से होगा - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 1, 2024

    Paris Olympics Day 6 Schedule: स्वप्निल पर होगी पदक दिलाने की जिम्मेदारी, हॉकी टीम का सामना बेल्जियम से होगा

     Paris Olympics Day 6 Schedule: स्वप्निल पर होगी पदक दिलाने की जिम्मेदारी, हॉकी टीम का सामना बेल्जियम से होगा



    पेरिस ओलंपिक में गोल्फ स्पर्धा की शुरुआत गुरुवार से होगी। पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोल प्ले राउंड-1 में गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा भारत की ओर से चुनौती पेश करने उतरेंगे।

    भारतीय दल के लिए पेरिस ओलंपिक खेलों का पांचवां दिन अच्छा रहा। बुधवार को भारतीय निशानेबाज स्वप्निल कुसाले पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा के फाइनल में पहुंच गए हैं। गुरुवार को उनसे भारत को तीसरा पदक दिलाने की आस रहेगी। वहीं, भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना पूल बी में बेल्जियम से होगा। मुक्केबाजी में निकहत जरीन महिला 50 किग्रा वर्ग के प्री क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करेंगी। 
    गोल्फ स्पर्धा का होगा आगाज
    पेरिस ओलंपिक में गोल्फ स्पर्धा की शुरुआत गुरुवार से होगी। पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोल प्ले राउंड-1 में गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा भारत की ओर से चुनौती पेश करने उतरेंगे। वहीं, तीरंदाजी में पुरुष व्यक्तिगत वर्ग में प्रवीण जाधव चीन के काओ वेनचाओ के खिलाफ उतरेंगे। वहीं, एथलेटिक्स की स्पर्धाओं की भी शुरुआत छठे दिन से होने जा रही है जिसमें पुरुष 20 मीटर पैदल चाल में तीन भारतीय उतरेंगे, जबकि महिलाओं के 20 मीटर पैदल चाल में प्रियंका चुनौती पेश करेंगी।
    पेरिस ओलंपिक के छठे दिन भारत का कार्यक्रम इस प्रकार है...

    एथलेटिक्स
    - पुरुष 20 मीटर पैदल चाल: परमजीत सिंह बिष्ट, आकाशदीप सिंह, विकास सिंह (सुबह 11.00 बजे से) 
    - महिला 20 मीटर पैदल चाल: प्रियंका (दोपहर 12.50 बजे से) 

    गोल्फ
    - पुरुष व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले राउंड-1: गगनजीत भुल्लर और शुभंकर शर्मा (दोपहर 12.30 बजे से) 

    निशानेबाजी
    - पुरुषों की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन फाइनल: स्वप्निल कुसाले (दोपहर 1.00 बजे से) 
    - महिलाओं की 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन क्वालिफिकेशन): सिफत कौर सामरा और अंजुम मौदगिल (दोपहर 3.30 बजे से) 

    हॉकी
    - भारत बनाम बेल्जियम ग्रुप चरण मैच: (दोपहर 1.30 बजे से)

    मुक्केबाजी
    - महिला 50 किग्रा प्री-क्वार्टर फाइनल: निकहत जरीन बनाम यू वू (चीन) (दोपहर 2.30 बजे से) 

    तीरंदाजी
    - पुरुष व्यक्तिगत (1/32 एलिमिनेशन): प्रवीण जाधव बनाम काओ वेनचाओ (चीन) (दोपहर 2.31 बजे से)

    नौकायन
    - पुरुष डिंगी रेस एक: विष्णु सरवनन (दोपहर 3.45 बजे से) 
    - पुरुष डिंगी रेस 2: विष्णु सरवनन : रेस 1 के बाद
    - महिला डिंगी रेस एक: नेथ्रा कुमानन (शाम 7.05 बजे से) 
    - महिला डिंगी रेस दो: नेथ्रा कुमानन: रेस 1 के बाद

    बैडमिंटन
    - महिला एकल राउंड 16: पीवी सिंधू (रात 10 बजे से)

    No comments:

    Post a Comment