युवती को दलित युवक से प्यार होने पर भाई ने खुलेआम गला दबाकर मार डाला; कोई बचाने नहीं आया। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, August 8, 2024

    युवती को दलित युवक से प्यार होने पर भाई ने खुलेआम गला दबाकर मार डाला; कोई बचाने नहीं आया।

     युवती को दलित युवक से प्यार होने पर भाई ने   खुलेआम गला दबाकर मार डाला; कोई बचाने   नहीं आया।



    Uttar Pradesh की खबरें: आज हमारा समाज          इतना   संवेदनहीन हो गया है कि नंगलाशेखू गांव में एक    लड़की।  को सरेआम मार डाला जाता है और लोग देखते      रहते हैं। वे किशेारी के निहत्थे हत्यारोपी भाई को रोकने की   कोशिश नहीं करते। हसीन आराम से बीच सड़क पर अपनी बहन का              गला   दबाकर वहां से चला जाता है।

    शव बीच सड़क पर दो घंटे तक पड़ा रहा, जब तक कि   पुलिस नहीं आई। पुलिस भी इस हैवानियत का प्रत्यक्ष वीडियो देखकर    हैरान है। वीडियो में हत्यारोपी सड़क पर बहन का बेरहमी से गला   घोंट रहा है, जिसे आसपास की भीड़ देख सकती है। किशोरी छटपटा रही है। जब हत्यारोपी भाई हसीन से पुलिस ने थाने में पूछताछ की , तो उसके चेहरे पर कोई शिकन नहीं वह सिर्फ इतना ही   कहा कि परिवार को बदनाम कर रहा था, इसलिए मार    डाला।

    दलित युवक से प्रेम प्रसंग बना हत्या की वजह

    पुलिस हिरासत में हसीन ने बताया कि बहन का दलित बिरादरी के युवक से प्रेम प्रसंग था। दो बार युवक के साथ वह जा चुकी थी। इस बात से गांव में पूरे परिवार की बदनामी हो रही थी। पुलिस की जांच में सामने आया है कि बुधवार सुबह जब किशोरी प्रेमी के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही तो बड़े भाई हसीन ने पीटना शुरू कर दिया। किशोरी का हाथ ड्रेसिंग टेबल पर शीशे में लगने से उसके हाथ से खून बहने लगा।

    वो चिल्लाते हुए बाहर भागी। किशोरी सड़क पर बचाओ-बचाओ का शोर मचा रही थी। लोगों की भीड़ सड़क पर आ गई। महिलाएं-बच्चे घरों से बाहर आ गए। इसी बीच पीछे से आए हसीन ने बहन को पकड़ लिया। बीच सड़क पिटाई की और गला दबा दिया। बहन की हत्या करने के बाद हसीन यह कहते हुए घर की तरफ चला गया कि सारे परिवार की इज्जत खराब कर रही थी। गांव के लोग दबी जुबान से बस इतना ही कह रहे थे कि लड़की ने पूरे गांव में परिवार की बदनामी कर रखी थी। मजबूर होकर भाई ने मार दिया।

    अपनों में होता तो कुछ सोचते भी

    किशोरी की मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। वह बार-बार बोलती रही कि खूब समझाया लेकिन मानी ही नहीं। दूसरे समुदाय से था, अपने समाज से होता तो कुछ सोचते भी। ऐसे कैसे दूसरे समाज में शादी कर देते। मां कहती रही कि बेटी गई और बेटा अब जेल जाएगा। पूरा घर ही बर्बाद हो गया।

    परिजनों ने तय कर दी थी शादी

    गांव वालों ने बताया कि मार्च में किशोरी जब युवक के साथ चली गई थी तो पुलिस ने किशोरी को पानीपत से बरामद किया था। कुछ दिन नारी निकेतन में रहने के बाद परिजन उसे घर ले आए थे। किशोरी दोबारा से उसी युवक के साथ रहने की जिद कर रही थी। परिजनों ने किशोरी का निकाह तय कर दिया था। शनिवार को किशोरी दोबारा से युवक के घर पहुंच गई थी। जिसके बाद से घर में रोज विवाद हो रहा था।

    हत्यारोपी बैठा था घर में

    घटनास्थल से 100 कदम दूरी पर ही किशोरी का घर था। पुलिस घर पहुंची तो हत्यारोपी हसीन वहां बैठा हुआ मिल गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

    घटनास्थल के आसपास लगे हैं चार सीसीटीवी

    घटनास्थल के आसपास चार सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। जिनमें से तीन ग्राम पंचायत के हैं। एक गेट के बाहर लगा था। पुलिस ने सभी कैमरों की डीवीआर कब्जे में ले ली। सीसीटीवी में भाई की दरिंदगी की इंतहा नजर आ रही है।

    दम घुटने से हुई मौत

    पोस्टमार्टम रिपोर्ट में किशोरी की मौत का कारण दम घुटना आया है। पुलिस की मौजूदगी में देर शाम शव का दफीना कर दिया गया।

    दस साल पहले परिवार में हुई थी युवती की संदिग्ध हालात में मौत

    गांव में चर्चा रही कि दस साल पहले परिवार में एक युवती की संदिग्ध हालात में मौत हुई थी। गांव वालों का कहना था कि चर्चा थी कि प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या हुई, लेकिन परिवार में ही पूरा मामला दब गया।


    No comments:

    Post a Comment