Friday, August 2, 2024
Home
Unlabelled
Una News: सांसद सिकंदर कुमार ने ऊना-हमीरपुर धनेटा के बीच टनल निर्माण का उठाया मुद्दा
Una News: सांसद सिकंदर कुमार ने ऊना-हमीरपुर धनेटा के बीच टनल निर्माण का उठाया मुद्दा
ऊना। राज्यसभा सांसद डाॅ. सिकंदर कुमार ने वीरवार को सदन में परवाणू से शिमला, मटौर से शिमला और पठानकोट से मंडी फोरलेन हाईवे का मुद्दा उठाया। उन्होंने केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से इन फोरलेंस के कार्य में तेजी लाने का आग्रह किया।
डाॅ. सिकंदर ने कहा कि हिमाचल पहाड़ी राज्य होने के नाते यहां सड़क निर्माण किसी चुनौती से कम नहीं है। मंत्रालय जिस प्रकार से फोरलेन और नेशनल हाईवे का निर्माण कर दूरियां पाटने का काम कर रहा है, वह सराहनीय एवं प्रशंसनीय है। फोरलेन सड़कों के निर्माण से जहां हिमाचल में पर्यटन कारोबार को बल मिलेगा और क्षेत्र की प्रगति के द्वार खुलेंगे। सिकंदर कुमार ने ऊना से हमीरपुर वाया बंगाणा, धनेटा, कांगू हमीरपुर सड़क के मध्य बंगाणा से धनेटा के बीच टनल निर्माण का मुद्दा उठाया।
टनल के निर्माण से ऊना से हमीरपुर के बीच की दूरी लगभग 15-20 किलोमीटर कम होगी। साथ इन स्थानों में स्थापित प्रसिद्ध शक्तिपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर, माता ज्वालाजी मंदिर तथा बाबा बालकरूपी मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं को भी इसका लाभ होगा। केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री से आग्रह किया कि परवाणू-शिमला, मटौर-शिमला, पठानकोट-मंडी फोरलेंस के निर्माण कार्य में तेजी लाकर कार्य को शीघ्र पूरा किया जाए
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment