Saturday, August 17, 2024
Home
Unlabelled
योगी आदित्यनाथ का रिकॉर्ड... यूपी में बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम, जानिये किस-किस को छोड़ा पीछे
योगी आदित्यनाथ का रिकॉर्ड... यूपी में बने सबसे लंबे कार्यकाल वाले सीएम, जानिये किस-किस को छोड़ा पीछे
मुख्यमंत्री योगी लगातार 7 वर्ष 149 दिन तक पद पर रहने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ वर्ष 2022 से यूपी विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। वह 2017 से बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को रिकॉर्ड अपने नाम किया है। वह लगातार 7 वर्ष 149 दिन तक पद पर रहने वाले प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं। योगी आदित्यनाथ वर्ष 2022 से यूपी विधान सभा में गोरखपुर शहरी विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहें हैं। वह 2017 से बतौर मुख्यमंत्री प्रदेश में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं।
योगी 19 मार्च 2017 से लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर हैं। यूपी के लगातार लंबे समय सीएम रहने के मामले में दूसरे पायदान पर कांग्रेस के डॉ. सम्पूर्णानंद हैं। वह 28 दिसंबर 1954 से 7 दिसंबर 1960 तक 5 साल 345 दिन तक यूपी के सीएम रहे थे। तीन बार सीएम रहे समाजवादी पार्टी के मुलायम सिंह यादव कुल 6 साल 274 दिन तक सीएम रहे। वहीं, चार बार सीएम रहीं मायावती भी योगी के रिकॉर्ड से काफी पीछे हैं। मायावती कुल 7 साल 16 दिन तक सीएम पद रहीं। सपा से सीएम रहे अखिलेश यादव भी 5 साल 4 दिन ही मुख्यमंत्री रहे हैं।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment