Saturday, August 17, 2024
Home
Unlabelled
हरोली के रामपुर पुल पर एलईडी लाइट चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
हरोली के रामपुर पुल पर एलईडी लाइट चुराने के आरोप में तीन गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार 15 अगस्त के मद्देनजर रामपुर पुल को प्रशासन के द्वारा तीन रंगों की एलईडी लगाकर सजाया गया था, जिसकी देखरेख के लिए 14 और 15 अगस्त की रात को एक पुलिस टीम पेट्रोलिंग के लिए लगाई गई, लेकिन चोरों ने पुलिस के थाना जाते ही एलईडी लाइटों पर हाथ साफ करना शुरू कर दिया। कुछ लाइटों का पल भर बंद होना शुरू हुआ तो संबंधित ठेकेदार तथा वहां पर नियुक्त किए गए चौकीदारों को इसकी भनक लगी। उन्होंने एलईडी लाइट को चोरी कर रहे तीन युवकों को रंगे हाथों पकड़ लिया। हरोली पुलिस ने मौका पर पहुंचकर तीनों युवकों से पूछताछ की तथा बाद में उनको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने चोरी की हुई चार लाइट भी बरामद कर लीं। तीनों आरोपियों में एक नाबालिग युवक भी है, जिसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के पास पेश किया जाएगा।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि तीनों आरोपी रामपुर के नजदीक ही अपने परिवारों के साथ रहते हैं। तीनों मिलकर एक बाइक पर लाइट चुराने के लिए रामपुर पुल पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की बाइक को भी कब्जे में ले लिया। तीनों ही आरोपी यूपी और बिहार के रहने वाले हैं, जो पेखुबेला तथा ऊना के इलाकों में मजदूरी का काम करते हैं। डीएसपी हरोली मोहन रावत ने कहा कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। आरोपियों को अदालत में पेश कर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।

No comments:
Post a Comment