Chamba News: जाली हस्ताक्षर से 14 लाख की गड़बड़ी करने में बीओ और वन रक्षक निलंबित, जानें पूरा मामला - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 17, 2024

    Chamba News: जाली हस्ताक्षर से 14 लाख की गड़बड़ी करने में बीओ और वन रक्षक निलंबित, जानें पूरा मामला

     Chamba News: जाली हस्ताक्षर से 14 लाख की गड़बड़ी करने में बीओ और वन रक्षक निलंबित, जानें पूरा मामला

    वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मार्च 2023 में दोनों के खिलाफ विभाग के पास जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने की शिकायत पहुंची थी। 



    जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख रुपये की गड़बड़ी के मामले में वन विभाग ने तीसा रेंज के सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित कर दिया है। मार्च 2023 में दोनों के खिलाफ विभाग के पास जाली हस्ताक्षर कर 14 लाख की गड़बड़ी करने की शिकायत पहुंची थी। वन मंडल अधिकारी चुराह में खुद ही सभी पहलुओं की जांच की। इसमें पाया कि केएफडब्लयू में गठित सोसायटी का प्रधान बिना सूचना दिए बदलकर बैंक में उसके हस्ताक्षर भी बदले गए। इसके बाद बैंक से सोसायटी के खाते से 14 लाख निकाले गए।



    सोसायटी का प्रधान और हस्ताक्षर बदलने की वन मंडल अधिकारी को सूचना नहीं दी गई। उन्होंने जांच रिपोर्ट मुख्य वन अरण्यपाल चंबा को सौंपी। रिपोर्ट मिलने के बाद मुख्य वन अरण्यपाल ने संबंधित कर्मचारियों को नोटिस जारी कर स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए। आरोपी इस मामले में विभाग को संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। ऐसे में मुख्य वन अरण्यपाल ने सेई ब्लॉक के वन खंड अधिकारी और वन रक्षक को निलंबित करने के आदेश जारी कर दिए हैं






    No comments:

    Post a Comment