मोहल्ला संतखपुरा नीवी आबादी वॉर्ड नंबर 76 की साफ सफाई को लेकर नगर निगम का बिलकुल भी इस तरफ नहीं ध्यान। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Friday, August 2, 2024

    मोहल्ला संतखपुरा नीवी आबादी वॉर्ड नंबर 76 की साफ सफाई को लेकर नगर निगम का बिलकुल भी इस तरफ नहीं ध्यान।

    अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : जालंधर के मोहल्ला संतखपुरा नीवी आबादी नजदीक हरभजन सिंह डेयरी वॉर्ड नंबर 76 हल्का नॉर्थ (Halka North) की साफ सफाई को लेकर नगर निगम का बिलकुल भी इस तरफ ध्यान नहीं है। आप इस तस्वीर को देखकर अंदाजा लगा सकते हैं कि कैसे यह चैंबर सीवरेज के गंदे पानी से भरा हुआ है और यह नगर निगम प्रशासन की कैसे पोल खोल रहा है। बरसात के इस मौसम में एक तो यह कि बरसात का पानी सीवरेज में भरकर गलियों में आ जाता है जिस कारण लोगों को आने जाने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।
    स्थानीय लोगों का कहना है कि कई हफ्तों से यह सीवरेज का पानी भरे होने के कारण पीने का पानी भी गंदा आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सीवरेज के गंदे पानी से भरा हुआ यह चैंबर मोहल्ला में बदबू फैला रहा है और बरसात के इस मौसम में बड़ी बीमारियों को बुलावा दे रहा है। 

    No comments:

    Post a Comment