Tuesday, August 6, 2024
Home
उत्तराखंड दर्पण
हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता,अलग अलग थाना क्षेत्रों में से 02 घटनाओं का खुलासा।
हरिद्वार पुलिस को मिली सफलता,अलग अलग थाना क्षेत्रों में से 02 घटनाओं का खुलासा।
अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज उत्तराखंड/हरिद्वार :
1. थाना झबरेड़ा क्षेत्रांतर्गत हुई मोबाइल लूट की घटना का सफल खुलासा करते हुए हरिद्वार पुलिस द्वारा घटना को अंजाम देने वाले 03 बदमाशों को लूटे गए 02 मोबाइल फोन व आधार कार्ड के साथ दबोचा गया।
* हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए अभियुक्त :-
1- फरमान पुत्र मुनफैत निवासी महौल्ला छिपयान थाना भगवानपुर हरिद्वार।
2- शाकिर पुत्र शमीम निवासी हल्लू माजरा थाना भगवानपुर।
3- सलीम पुत्र इरशाद निवासी महौल्ला छिपियान भगवानपुर हरिद्वार।
2. कोतवाली गंगनहर क्षेत्रांतर्गत विद्यांचल फिनलीज प्राइवेट लिमिटेड बैंक में कई खाता धारकों का लोन पास कर ₹30 लाख की धोखाधड़ी मामले में हरिद्वार पुलिस द्वारा आरोपी नर्देश्वर सिंह को पूर्वावली गणेश विहार गणेशपुर से 10 एटीएम, 12 सिम कार्ड व पैन ड्राइव के साथ दबोचा गया।
आरोपी द्वारा पीड़ितों का लोन सेक्शन करने के बाद गुप्त रूप से उनका एटीएम जारी करवाकर अपने पास रखा जाता था और खाते में लोन का पैसा आते ही एटीएम से रकम निकाल लेता था। इसी तरीके से आरोपी ने पीड़ितों के 30 लाख रूपएनिकाल लिये थे।
* हरिद्वार पुलिस द्वारा दबोचे गए अभियुक्त का नाम पता:-
नरदेश्वर सिंह पुत्र बृजकिशोर निवासी राजपुर जौनपुर थाना पटोली जिला समस्तीपुर बिहार।
Tags
# उत्तराखंड दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
उत्तराखंड दर्पण
Tags
उत्तराखंड दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment