Monday, November 29, 2021
Home
भारत दर्पण
रिलायंस एयरटेल और वोडा-आइडिया के बाद जियो ने भी बढ़ाए अपने प्लान्स के दाम, एक दिसंबर से लागू होंगी नई कीमतें।
रिलायंस एयरटेल और वोडा-आइडिया के बाद जियो ने भी बढ़ाए अपने प्लान्स के दाम, एक दिसंबर से लागू होंगी नई कीमतें।
जाटव, ब्यूरो दिल्ली।
एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया के बाद देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने भी अपने टैरिफ प्लान की कीमतें बढ़ाने का फैसला किया है। रविवार को जारी एक बयान में कंपनी ने बताया कि नई कीमतें एक दिसंबर से लागू हो जाएंगी। हालांकि, जियो ने दावा किया है कि इस बढ़ोतरी के बाद भी उसके प्लान्स की कीमतें इंडस्ट्री में सबसे कम रहेंगी। जियो के विभिन्न प्लान्स में 31 रुपये से लेकर 480 रुपये तक का इजाफा किया गया है। जियो फोन के लिए विशेष तौर पर लाए गए पुराने 75 रुपये के प्लान की नई कीमत अब 91 रुपये होगी। वहीं अनलिमिटेड प्लान्स का 129 रुपये वाला टैरिफ प्लान के लिए अब 155 रुपये चुकाने पड़ेंगे। एक साल की वैधता वाले टैरिफ प्लान में कीमतें सबसे ज्यादा बढ़ाई गई हैं। एक साल की वैधता वाला प्लान पहले 2399 रुपये में मिलता था लेकिन अब इसके लिए ग्राहर को 2879 रुपये खर्च करने होंगे। जियो के डाटा एड-ऑन प्लान्स के रेट भी बढ़े हैं। छह जीबी वाले 51 रुपये का प्लान 61 का, 101 रुपये वाला प्लान 121 का हो गया है। वहीं, सबसे बड़ा 50 जीबी वाला प्लान भी अब 50 रुपये महंगा होकर 301 रुपये का कर दिया गया है।
Tags
# भारत दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
भारत दर्पण
Tags
भारत दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment