पूर्ण चंद कौशल, ब्यूरो हिमाचल।
2 दिसंबर को मध्यपर्वतीय क्षेत्रों में अलर्ट
बारिश व बर्फबारी से किसानों को राहत
ठंड का प्रकोप जारी, केलंग कल्पा माइनस में
स्टाफ रिपोर्टर-शिमला
हिमाचल प्रदेश में दिसंबर माह की शुरूआत बारिश की बौछारों के साथ होगी। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला का पूर्वानुमान है कि पहली दिसंबर को प्रदेश के मध्यम पर्वतीय एवं निचले इलाकों में बारिश की बौछारों के आसार है, जबिक 2 दिसंबर को प्रदेश के मध्यम पर्वतीय क्षेत्रों येलो अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान प्रदेश में बारिश की बौछारों के साथ आंधी व बिजली कड़कने के आसार है। दिसंबर में बारिश व बर्फबारी से किसानों व बागवानों को राहत मिलने के आसार है। नवंबर माह में बारिश न होने के कारण किसानों व बागवानों को परेशानियों से दो चार होना पड़ रहा था। सूखे के कारण फसलों पर प्रभाव पड़ रहा था। हालांकि अच्छी बात यह रही कि इस बार प्रदेश में पाला नहीं गिरा है।
ऐसे में किसानों बागवानों के इससे काफी हद तक राहत मिली है। हालांकि पिछले एक महीने से प्रदेश में बारिश व बर्फबारी नहीं हुई हैं, लेकिन प्रदेश में ठंड का प्रकोप जारी है। दिन में धूप खिलने से मौसम जहां सुहावना बना रहता है, तो वहीं रात के समय कंपकपाती सर्दी शुरू हो जाती है। आलम यह है कि प्रदेश के सात शहरों में रात का पारा 5 डिग्री से नीचे चला जाता है। इनमें लाहौल स्पीति के केलंग जिला में रात का तापमान जहां माइनस में चल रहा है, तो वहीं कल्पा में भी रात का तापमान माइनस में है। वहीं मनाली में भी तापमान काफी कम है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला से जारी मौसम बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान शनिवार को लाहौल स्पीति जिला के केलंग जिला में दर्ज किया गया है। यहां का न्यूनतम तापमान माइनस 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.