Thursday, November 4, 2021
Home
कुल्लू दर्पण
उपचुनाव में महंगाई ,बेरोजगारी,पर मतदाताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को दिया मुंह तोड़ जवाब: बुद्धि सिंह ठाकुर। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस ।
उपचुनाव में महंगाई ,बेरोजगारी,पर मतदाताओं ने केंद्र व प्रदेश सरकार को दिया मुंह तोड़ जवाब: बुद्धि सिंह ठाकुर। 2022 के विधानसभा चुनाव में भी जीत का परचम लहराएगी कांग्रेस ।
लीला चन्द जोशी।
अखंड भारत दर्पण
निरमंड
04 नवंबर।
मंडी लोकसभा उपचुनाव के नतीजे आने के बाद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। ऐसे में वीरवार को आनी विधानसभा क्षेत्र के बागीपुल में आज क्षेत्र के कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धन्यवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जिला कुल्लू कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर का चुनाव नतीजे आने के बाद पहली बार अपने गृह क्षेत्र में पहुंचने पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं द्वारा उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया गया । जहां एक ओर रानी साहिबा जिंदाबाद ,और राजा साहब अमर रहे के नारे लगे, तो वहीं बीएस ठाकुर आगे बढ़ो हम तुम्हारे साथ हैं नारों के साथ कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। और दीपावली के उपलक्ष पर आतिशबाजी भी की। पत्रकारों से बातचीत करते हुए जिला अध्यक्ष कुल्लू बुद्धि सिंह ठाकुर ने दिवाली की प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी और मंडी लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद सभी कार्यकर्ता का आभार व्यक्त किया। उनका कहना है कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की जयराम सरकार से आज पूरे हिमाचल प्रदेश की जनता दुखी हो चुकी है, और यहां की जनता परिवर्तन चाहती है , जिसमे महंगाई, बेरोजगारी, चरम सीमा पर है । ऐसे में आम लोगों को घर चलाना मुश्किल हो गया है। कांग्रेस पार्टी ने महंगाई बेरोजगारी को हमने उपचुनाव में मुद्दा बनाकर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को परास्त किया। उनका कहना है कि जिला कुल्लू से इस बार के लोकसभा उपचुनाव में 14659 वोटों की बढ़त दिलाई। उनका कहना है कि कुल्लू जिले की बढ़त ने मंडी लोकसभा उपचुनाव की सीट को कांग्रेस की झोली में डाल कर एक बड़ी बढ़त देने में कुल्लू जिला पूरे मंडी लोकसभा क्षेत्र में प्रथम रहा है। उनका कहना है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में भी कांग्रेस फिर से प्रदेश में सत्ता वापसी करेगी। इस मौके पर। बागीपुल जॉन के अध्यक्ष रणजीत ठाकुर, कांग्रेस उपाध्यक्ष कांत कृष्ण ठाकुर,बीसीसी सराहन लज्जा राम, सरिता डोगरा, टेलु राम, रोशना ठाकुर, ओपी ठाकुर, नोया राम ठाकुर, निहाल सिंह ठाकुर,देवी सिंह ठाकुर,कैलाश ठाकुर, पंचायत प्रधान उप प्रधान वार्ड सदस्य,सहित बूथ अध्यक्ष और महिला मंडल की महिलाओं सहित हजारों लोग मौजूद रहे।
Tags
# कुल्लू दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुल्लू दर्पण
Tags
कुल्लू दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment