Monday, November 29, 2021
हिमाचल के बिलासपुर घुमारवीं में खेतों से पांच क्विंटल अदरक निकाल ले गए शातिर चोर।
लोकेंद्र सिंह वैदिक, ब्यूरो हिमाचल।
घुमारवीं उपमंडल की उप तहसील भराड़ी में लेहड़ी, लौहट और गुगाल गांवों शातिर किसानों के खेतों से करीब पांच क्विंटल अदरक ही निकाल ले गए। हैरानी की बात है कि देर रात को हुई इस घटना की किसी को खबर तक नहीं लगी। किसानों ने इस संबंध में भराड़ी थाना में शिकयत दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। शातिर क्षेत्र में चार किसानों के खेतों से अदरक की फसल निकाल ले गए हैं। रविवार सुबह किसानों ने खेतों में देखा तो अदरक गायब था। खेतों में अदरक के घास की टहनियां पड़ी थीं। भराड़ी के नजदीक लेहड़ी सरेल पंचायत के पूर्व उपप्रधान श्याम ठाकुर ने बताया कि चोर अब फसल चोरी भी करने लगे हैं। शनिवार शाम को वह खेतों में काम कर घर लौटे तो अदरक की फसल थी। रविवार सुबह खेतों में गए तो फसल गायब देखकर हैरान रह गए। उन्होंने बताया कि शातिर करीब 100 किलो अदरक चुरा कर ले गए हैं। श्याम ने बताया कि जब उन्होंने गांव में इस बात का जिक्र किया तो पता चला कि यशवंत सिंह का भी करीब 100 किलो, गुगाल गांव के कृष्ण का भी करीब 90 किलो लेहड़ी सरेल के अमर सिंह का भी 70 किलो अदरक खेतों से चोरी हो गया है। श्याम ने बताया कि खेतों से अदरक की फसल चुराने का यह पहला मामला है। उन्होंने बताया कि अदरक के दाम करीब 70 से 80 रुपये प्रतिकिलो हैं। अब अदरक बाजार में बेचकर आमदन होनी थी तो चोर खेतों से ही फसल ले गए। खेतों की हालत देखकर ही अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस कार्य को किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि पूरे गिरोह ने अंजाम दिया है। चुराए गए अदरक की कीमत 35 से 40 हजार रुपये आंकी जा रही है। भराड़ी थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। टीम मौके का मुआयना कर तहकीकात कर रही है। बाजारों में भी पूछताछ की जा रही है
Tags
# हिमाचल दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
हिमाचल दर्पण
Tags
हिमाचल दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment