अंजना जूली, ब्यूरो आनी।
अखण्ड भारत दर्पण।
11 नवंबर।
हिमाचली लोकगीत पर आधारित वीडियो "मुंगड़ू राम वर्कचार्ज की नाटी" की शूटिंग आनी के खुन्न में संपन्न हुई। इस गीत के लेखक और गायक हैं हीरा लाल जोशी जो कुल्लू जिले के बाह्य सिराज क्षेत्र निरमण्ड से संबंधित हैं। हिमाचली लोकगायक हीरा लाल जोशी जो बाल्यकाल से ही गायकी से जुड़े है। ये समय समय पर आजतक,शिमला रेडियो स्टेशन,ऑडियो ,वीडियो, औऱ दिल्ली आस्था चैनल से बहुत सारे लोकगीत औऱ भजन की प्रस्तुति देते आ रहे हैं। इस वीडियो में भगवती लोकनृत्य क्लब परकोट (आनी) के युवकों एवम युवतियों ने अपने नृत्य कला का जादू बखेरा है। इस गीत को संगीत औऱ वीडियो से सजाया है गुलाब जनदेवा ने।यह लोकगीत वीडियो "जोशी प्रोडक्शन" यूट्यूब चैनल पर कुछ दिनों के बाद उपलब्ध होगा।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.