चंडीगढ़ खालिस्तानी आतंकी पन्नू के घर तिरंगा फहराने पहुंच गए आई ए के टी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड, चंडीगढ़ पुलिस ने रोका - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, August 12, 2023

    चंडीगढ़ खालिस्तानी आतंकी पन्नू के घर तिरंगा फहराने पहुंच गए आई ए के टी एफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड, चंडीगढ़ पुलिस ने रोका

     

    ABD NEWS चंडीगढ़ : इंटरनेशनल एंटी खालिस्तानी टेररिस्ट फ्रंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरसिमरन सिंह मंड ने चंडीगढ़ के सेक्टर 15 में कल शाम खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू के घर पर तिरंगा फहराने की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे पहले ही रोक लिया और तिरंगा नहीं फहराने दिया। इस पर मंड ने कहा कि भारत देश में तिरंगा फहराने पर पाबंदी लगाना ठीक नहीं है। वह विदेश में जाकर भी पन्नू के घर पर तिरंगा फहराएंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंड करीब कल शाम 3 बजे के करीब अपने साथियों के साथ सेक्टर 15 पहुंचे। इसकी सूचना मौके पर डी एस पी गुरमुख सिंह सेक्टर 11 पुलिस स्टेशन की फोर्स के साथ पहुंच गए।

    उन्होंने गुरसिमरन सिंह मंड को हिरासत में ले लिया। सूत्रों के अनुसार अभी उन्हें छोड़ दिया गया है। बता दे की गुरपतवंत पन्नू प्रतिबंधित संगठन सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है। उसका अमृतसर के एक गांव में जन्म हुआ था। अभी विदेश में शरण ले रखी है। उसके पिता पंजाब स्टेट एग्रीकल्चर मार्केटिंग बोर्ड के कर्मचारी थे। वह सिख फॉर जस्टिस का प्रमुख है ओर भड़काऊ वीडियो डालकर युवाओं को भड़काता रहता है।



    No comments:

    Post a Comment