भारी बारिश, भूस्खलन से तबाही झेल रहे हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। भारतीय मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और अरुणाचल प्रदेश में भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताई है। विभाग ने इन सात राज्यों के लिए 21 से 24 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
Monday, August 21, 2023
हिमाचल और उत्तराखंड समेत सात राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी; ऑरेंज अलर्ट जारी
मौसम विभाग ने हिमाचल और उत्तराखंड में 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है। साथ ही कहा है कि इस दौरान प्रभावित इलाकों में बाढ़ और भूस्खलन की आशंका है। इसके अलावा आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की भी चेतावनी जारी की गई है। इन दोनों राज्यों में पिछले कुछ हफ्तों में भारी बारिश और भूस्खलन के चलते बड़ी तबाही हुई है। इन राज्यों में 250 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है और करोड़ों रुपये की संपत्ति का नुकसान भी हुआ है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 22 और 23 अगस्त को 115.6 से 204.4 मिमी तक भारी बारिश का अनुमान है। पूर्वी यूपी में 21 से 24 अगस्त तक जोरदार बारिश हो सकती है।
Tags
# weather
About कार्यलय संवाददाता 2
weather
Tags
weather
Location:
India
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment