जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार के सौजन्य से आनी में रक्तदान शिविर आयोजित l - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, May 7, 2022

    जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार के सौजन्य से आनी में रक्तदान शिविर आयोजित l

    आनी मेला मैदान रानी बेहडा में पंकज परमार अध्यक्ष जिला परिषद कुल्लू के प्रयासों से स्वर्गीय प्रदीप परमार के जन्मदिन के उपलक्ष पर एक दिवसीय रक्तदान शिविर आयोजित किया  गया l इस शिविर में इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज शिमला और लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज नेरचौक (मण्डी) की टीमों ने रक्तदान में अपनी अहम भूमिका निभाई l इस कैंप में 200 से ज्यादा लोगों ने रक्तदान किया l इस कार्यक्रम के समापन पर पंकज परमार ने सभी रक्त दाताओं को दिल की गहराइयों से आभार प्रकट किया और भविष्य में भी रक्तदान करते रहने की अपील की  l इस मौके पर मेडिकल टीम में डॉ ऋषि ठाकुर ,  राम सिंह, नवीन सूद, कामेश्वर ठाकुर, रूप लाल शर्मा, विजय  तथा अन्य क्षेत्र के स्वयं सेवको में कुकी, मनीष, देवराज, संजय छोटू आदि मौजूद रहे l आनी क्षेत्र के लोग रक्तदान को लेकर काफी उत्साहित हैं l

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.