Friday, May 6, 2022
Home
आनी दर्पण
भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आनी कस्बे में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित l
भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आनी कस्बे में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित l
. मनीष ब्यूरो आनी l
आनी कस्बे में स्थित पंचायत समिति हॉल में भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया l इसका उद्देश्य केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को डिजिटल माध्यम से ग्राम स्तर तक पहुंचाना है l गुरदास जोशी सोशल मीडिया संयोजक मंडल आनी ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया l तत्पश्चात मंडी संसदीय क्षेत्र प्रभारी नरेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि इस शिविर का उद्देश्य 'बूथ पर व्हाट्सएप की संरचना एवं सोशल मीडिया का उपयोग' है l आनी विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता गंगाराम चंदेल ने भाजपा पार्टी के गठन के इतिहास से प्रतिभागियों को अवगत करवाया l इस कार्यक्रम में लगभग 100 प्रतिभागियों ने भाग लिया l इस अवसर पर प्रदेश सोशल मीडिया कार्यकारिणी सदस्य आशा ठाकुर, जिला आईटी विभाग संयोजक आशीष शर्मा मंडल आईटी संयोजक, राजेश कायथ, सोशल मीडिया संयोजक ममता चौहान, कुल्लू कार्यकारिणी सदस्य दीपक चौहान, तिलक राज शर्मा अध्यक्ष ग्राम केंद्र आनी, मीना ठाकुर, सपना, चंद्र सिंह ठाकुर, दुनी चंद, कुक्कू, गीता नंद, विनोद, मधु और राज केवला उपस्थित रहे l
Tags
# आनी दर्पण
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण
Tags
आनी दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment