निरमण्ड खण्ड की दिव्या लोक पब्लिक स्कूल न्यू टिकरी कैंची में आयोजित की गई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Wednesday, May 25, 2022

    निरमण्ड खण्ड की दिव्या लोक पब्लिक स्कूल न्यू टिकरी कैंची में आयोजित की गई फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता।


    महेंद्र सिंह।
    अखंड भारत दर्पण
    25 मई 2022.
    विकासखण्ड निरमण्ड की दिव्या लोक पब्लिक स्कूल न्यू टिकरी कैंची में बुधवार को फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया |  इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए कक्षा नर्सरी एवं केजी के बच्चों ने विभिन्न प्रकार की वेशभूषा जैसे -पुलिस,फौजी, पहाड़न  इत्यादि का प्रदर्शन किया | स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमति रीना शर्मा ने बताया की बच्चों का कार्यक्रम सभी को  उत्साहित करने था |इस कार्यक्रम की अध्यक्षता  स्कूल प्रबंधन कमेटी के अध्यक्ष दिनेश ठाकुर ने की | इस कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी बच्चों को पुरस्कृत किया गया |
    कार्यक्रम में ग्रुप डांस, चेयर रेस, भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | आयोजक स्कूल प्रबंधक श्री टी.आर. शर्मा ने सभी बच्चों को कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बधाई दी |इस कार्यक्रम में स्कूल के सभी अध्यापक एवं अध्यापिका उपस्थित रहे | नर्सरी कक्षा मे फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में वेदाशी ने प्रथम स्थान हासिल किया और चेयर रेस में मोहिल ने प्रथम स्थान हासिल किया | केजी कक्षा में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भावेश ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा चेयर रेस में भुवनया ने बाजी मारी |  प्रधानाचार्य श्रीमति रीना शर्मा ने बताया कि भविष्य में भी स्कूल में समय -समय पर इस तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता रहेगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.