टिप्पर मझोली व कलेड़ा मझेवटी के नातली नाग मंदिर में 2 साल बाद हुआ भव्य भंडारे का आयोजन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Saturday, May 14, 2022

    टिप्पर मझोली व कलेड़ा मझेवटी के नातली नाग मंदिर में 2 साल बाद हुआ भव्य भंडारे का आयोजन।

    ग्राम पंचायत टिप्पर मझोली व कलेड़ा मझेवटी के अंतर्गत शनिवार को नातली नाग मंदिर में 2 साल के लंबे अंतराल के बाद भंडारे का आयोजन किया गया,जिसमें हिमकोफेड के अध्यक्ष कौल नेगी विशेष रूप से उपस्थित रहें।मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अमृत मेहता, कमेटी सदस्यों सहित उपस्थित स्थानीय जनता द्वारा कौल नेगी का जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान कौल नेगी ने नातली नाग मंदिर दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया व आशीर्वाद भी लिया।

    मंदिर कमेटी प्रधान अमृत मेहता ने बताया कि पिछले 20 वर्षो से हर वर्ष ज्येष्ठ संक्राति के मौके पर नातली नाग मंदिर में मंदिर कमेटी द्वारा भव्य भंडारे का आयोजन किया जाता हैं।जिसमें काफ़ी संख्या में लोग मौजूद रहते हैं और आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण करते हैं।

    हिमकोफेड अध्यक्ष कौल नेगी ने इस पावन अवसर पर उन्हें आमंत्रित करने पर मंदिर कमेटी व स्थानीय जनता का आभार जताया।उन्होंने कहा इस मंदिर को सड़क सुविधा से जोड़ने हेतू सरकार एवं प्रशासन के माध्यम से वे हरसम्भव प्रयास करेंगे।साथ ही उन्होंने नातली नाग से क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.