अखण्ड भारत दर्पण।
हिमाचल में विधानसभा चुनाव जैसे- जैसे नजदीक आ रहे है वैसे ही आनी विधानसभा में भी राजनीतिक हलचलें तेज होती दिख रही है।
आम आदमी पार्टी जहां पूरे हिमाचल में बदलाव मार्च के माध्यम से पूरे प्रदेश में अपनी जगह बना रही है। वहीं आज आनी के किरण बाजार से नए बस स्टैंड तक शान्ति पूर्वक बदलाव मार्च के माध्यम से आगामी विधानसभा चुनाव के लिए ताल ठोक दी है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं का मानना है
कि प्रदेश की राजनीति में आज तक जिन दो दलों ने कब्जा करके रखा था जनता इन दोनों पार्टियों से उभ चुकी है और इस बार प्रदेश की राजनीति बदलने वाली है।
हिमाचल में आम आदमी पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और बढ़ते जनाधार से यह प्रदेश की जनता के लिए तीसरा नहीं बल्कि पहला विकल्प के रूप में उभरकर सामने आई है।
आज आम जनमानस हिमाचल में केजरीवाल के शिक्षा व स्वास्थ्य का दिल्ली मॉडल चाहता है।
आज आम मतदाता उम्मीद लगाए बैठा है कि कब हिमाचल में चुनाव हो और आम लोग दोनों पार्टियों को यहां से उखाड़ कर आम आदमी पार्टी को मौका दें।
आनी विधानसभा में वर्तमान सरकार अपने वायदों को पूरा नहीं कर पाई है वहीं विपक्ष सोया पडा़ है।
आनी में बदलाव के साथ- साथ पूरे हिमाचल में बदलाव की लहर बनेगी और आम आदमी पार्टी अपनी सरकार बनाएगी ।
बदलाव मार्च में आनी विधानसभा मण्डल अध्यक्ष किशन वर्मा सहित गुरबचन, दीपू, अनिल आर्य,इन्द्र पाल,विजय कायथ , हीरापाल,मानदास, कांशीराम,प्रकाश जोशी, नंदलाल, प्रदीप स्नेही,संजय शर्मा सहित दर्जनों सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.