Wednesday, May 11, 2022
Home
Unlabelled
चाइल्ड लाइन मनाली ने बच्चो को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी।
चाइल्ड लाइन मनाली ने बच्चो को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 की दी जानकारी।
जिला स्तरीय आनी मेले में विभिन्न विभागों द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। जिसमें चाइल्ड लाइन मनाली द्वारा भी आनी मेला ग्राउंड में प्रदर्शनी लगाई गई है। बुधवार को मेले के अंतिम दिन चाइल्डलाइन मनाली के समन्वयक श्री हंसराज ने ए.बी.ड़ी. न्यूज़ से जानकारी सांझा करते हुए बताया कि आज उनके द्वारा प्रदर्शनी मेला ग्राउंड से हटा दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मेले के दौरान इस प्रदर्शनी में हजारों बच्चों और बड़ों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने इस बात कि खुशी जाहिर कि आनी में ज्यादातर लोगों को चाइल्डलाइन 1098 के बारे जानकारी पहले से ही थी। चाइल्डलाइन मनाली के समन्वयक श्री हंसराज ने कहा कि मेले में उन्हें मेला कमेटी,प्रशासन और पत्रकार बंधुओं का भरपूर सहयोग मिला , जिसके लिए उन्होंने सबका आभार जताया है।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment