आम आदमी पार्टी ठियोग, कुमारसैन ने वार्ड स्तर पर शुरू किया कमेटी का गठन। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, May 1, 2022

    आम आदमी पार्टी ठियोग, कुमारसैन ने वार्ड स्तर पर शुरू किया कमेटी का गठन।

    जन सम्पर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत शमाथला के रिवाली वार्ड में आदमी पार्टी ठियोग कुमारसैन के अध्यक्ष  नरेश कुमार की अध्यक्षता में एक सभा का आयोजन किया गया।
    इस सभा में लगभग 40 लोगों ने भाग लिया तथा आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। साथ ही वार्ड स्तर पर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें संदीपना चौहान को अध्यक्ष, सीमा चौहान व पूर्ण चौहान को उपाध्यक्ष आशा  चौहान को सचिव तथा अमिता चौहान को कोषाध्यक्ष चुना गया ।  
    इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ठियोग कुमारसैन के अध्यक्ष नरेश कुमार, मुकेश चौहान अध्यक्ष ब्लॉक समिति नारकंडा, उपाध्यक्ष मनीश राजटा, दलीप सिंह , मीडिया प्रभारी, संजीव कौशल तथा ब्लॉक समिति नारकंडा  के मीडिया प्रभारी हैप्पी भारती मौजूद रहे ।

    No comments:

    Post a Comment