Monday, May 2, 2022
Home
कुमारसैन दर्पण।
आम आदमी पार्टी ठियोग, कुमारसैन ने जन सम्पर्क अभियान के तहत पंचायत स्तर पर किया जनसभाओं का आयोजन ।
आम आदमी पार्टी ठियोग, कुमारसैन ने जन सम्पर्क अभियान के तहत पंचायत स्तर पर किया जनसभाओं का आयोजन ।
जन सम्पर्क अभियान के आम आदमी पार्टी ठियोग, कुमारसैन द्वारा जन सभाओं का आयोजन किया जा रहा है । जिसमें पहली जनसभा ग्राम पंचायत शलौटा में तथा दूसरी सभा ग्राम पंचायत शिवान में आयोजित की गई। ये दोनों सभाएं अध्यक्ष नरेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई । जिसमें शलौटा में लगभग 30 लोगों ने व शिवान में 28 लोगों ने भाग लिया। इन सभाओं में लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की व साथ ही वार्ड स्तर पर कमेटी का भी गठन किया गया। जिसमें शलौटा पंचायत में रूमा देवी को अध्यक्ष, रंभा देवी को उपाध्यक्ष सुषमा को सचिव तथा उषा को कोषाध्यक्ष बनाया गया ।
इस अवसर पर आम आदमी पार्टी ठियोग कुमारसैन के अध्यक्ष नरेश कुमार, मुकेश चौहान अध्यक्ष ब्लॉक समिति नारकंडा, उपाध्यक्ष दलीप सिंह , मीडिया प्रभारी संजीव, किसान विंग के उपाध्यक्ष विनोद कुमार कौशल,महिला विंग की अध्यक्षा रीता भगेट,राकेश ग्रेक कोषाध्यक्ष ब्लॉक समिति नारकंडा तथा राजेश ठाकुर मौजूद रहे।
Tags
# कुमारसैन दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
कुमारसैन दर्पण।
Tags
कुमारसैन दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment