Sunday, May 22, 2022
निगान पेट्रोल पम्प में तेल नहीं। आम जनता परेशान।
ब्यूरो विनोद जोशी।
अखण्ड भारत दर्पण।
विकास खण्ड आनी के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 305 (सैंज लुहरी आनी बंजार औट) पर निगान गांव में स्थापित एकमात्र पेट्रोल पम्प " सागर फिलिंग स्टेशन" जहां पेट्रोल और डीजल खत्म है।कर्मचारियों से बातचीत में पता चला कि कल शाम तक तेल उपलब्ध होने की संभावना है।
इस पम्प पर करसोग, छतरी,जंजैहली, गाड़ागुसैनी, शवाड,आनी, खनाग, दलाश, चवाई, डिंगीधार आदि क्षेत्रों के सैंकड़ों वाहन चालक तेल भरने के लिए निर्भर हैं।
आज रविवार को यहां तेल उपलब्ध न होने के कारण कई लोगों के कार्य प्रभावित हुए हैं।आम जनता परेशान है। लाइव स्ट्रीमिंग में हमने कई चालकों से बातचीत की; जिन्होंने अपना दुखड़ा मीडिया के साथ सांझा किया है।https://fb.watch/d9s65ST10e/
सबसे ज्यादा दिक्कत अस्पताल जाने वाले रोगी वाहनों को हो सकती है।
गौरतलब है कि इस पम्प का मालिकाना हक़ आनी विधान सभा क्षेत्र के वर्तमान भाजपा विधायक किशोरी लाल सागर के परिवार के सदस्य का है।
यह घटना पहली मर्तबा घटित नहीं हुई है। अक्सर यहां तेल की कमी रहती है। तेल की कमी के कारण निगान से शवाड की ओर जा रही कार ( HP 35B 5400)क्रंथल के साथ बीच सड़क में खड़ी हो गई। जिसके कारण उस वाहन चालक के साथ अन्य वाहन चालकों और सवारियों को भी दिक्कत हुई।
Tags
# आनी दर्पण।
About अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़।
आनी दर्पण।
Tags
आनी दर्पण।
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment