➡️किशोरी लाल सागर माननीय विधायक आनी ने बतौर मुख्य अतिथि की शिरकत।
➡️स्कूली बच्चों ने पेश किए मनमोहक नृत्य ।
डॉली ठाकुर, ब्यूरो आनी।
उप-मण्डल मुख्यालय आनी के रानी बेहड़ा मैदान में जिला स्तरीय आनी मेला का शुभारंभ किशोरी लाल सागर एमएलए आनी ने किया तथा विभिन्न सरकारी विभागों और गैर सरकारी संगठनों द्वारा आयोजित प्रदर्शनियों का रिबन काट कर उद् घाटन किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि के साथ जिला परिषद सदस्य लझेरी वार्ड जीवन ठाकुर,वरिष्ठ भाजपा नेता गंगा राम चंदेल,रफ्तार ठाकुर,कृष्ण ठाकुर, ममता चौहान,गोयला आजाद,,वरिष्ठ अधिवक्ता स्वतंत्र कुमार आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
इस मेले में क्षेत्र के पांच देवताओं, शमशरी महादेव, कुंगशी महादेव, कुरुक्षेत्र महादेव,और
देऊरी नाग, ब्यूंगली महादेव ने अपने- अपने हारयानों के साथ भाग लिया।
सभी देवताओं ने पूरे आनी बाजार में शोभा यात्रा देवलुओं संग निकाली। नगर पंचायत आनी ने अध्यक्षा सरसा देवी के नेतृत्व में मेले के बेहतर इंतजामात किए हैं। डीएसपी रविंद्र नेगी की अगुआई में आनी पुलिस ने मेले के दौरान उत्तम कानून व्यवस्था, सुचारू यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए जगह- जगह पुलिस और होम गार्ड के जवान दिन रात शिफ्ट के अनुसार तैनात किए हैं।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.