जिला स्तरीय आनी मेले में न्यू ऐरा विज़न (एनजीओ) ने जय कुसम्बा भवानी स्वयं सहायता समूह गोहान (सोइधार) द्वारा निर्मित उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में लुप्त प्राय: अनाज़ जैसे- कोदे का आटा, कोल्थ की दाल, तिल का बीज,सरसों का बीज,बीथू( सरेरा/ तुलसी) चूली की गुट्टी का तेल,को वरीयता दी गई। इस संगठन के सचिव विनोद जोशी ने मीडिया से अपने विचार सांझा करते हुए कहा कि हमारी संस्था का प्रदर्शनी लगाने का उद्देश्य स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों को बिक्री हेतु प्रोत्साहित करना है ताकि स्वयं सहायता समूहों के सदस्यों की आर्थिकी में सुधार हो सके। इस अवसर पर संस्था के निदेशक(आजीविका प्रोजेक्ट्स)जय दयाल,अग्रणी सदस्य जोगिंदर सिंह,मनीष आदि मौजूद रहे। कोषाध्यक्ष लालिमा देवी रावत ने अपने संदेश में कहा कि हमने प्राकृतिक दांतुन "टिंबर" को इस प्रदर्शनी में विशेष रूप से उतारा है। जो दांतों के स्वास्थ्य के लिए अति उत्तम है। पलवी,पायल, सीमा ठाकुर,सूरज और डिकेश आदि स्वयंसेवी मौजूद रहे।
डॉली ठाकुर, ब्यूरो आनी।
Best Digital Marketing Services – Click Here
No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.