आनी मेले में भीड़ हजारों में और सार्वजनिक शौचालय मात्र दो चार। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, May 9, 2022

    आनी मेले में भीड़ हजारों में और सार्वजनिक शौचालय मात्र दो चार।

    ➡️बाहर से आए हुए व्यापारियों को सबसे ज्यादा दिक्कत।
    ➡️सरसा देवी,अध्यक्षा,जिला स्तरीय आनी मेला कमेटी ने दिया आश्वासन कल सुबह तक मोबाइल टॉयलेट पहुंच जाएगा।

    पायल कश्यप, ब्यूरो आनी मेला।

    आनी कस्बे में चल रहे जिला स्तरीय आनी मेले में सबसे ज्यादा दिक्कत है सार्वजनिक शौचालय की। नगर पंचायत आनी इस बार पहली मर्तबा इस मेले का आयोजन कर रही है।
    कोरोना काल से पूर्व इस मेले के के दौरान एक चिन्हित जगह पर अस्थाई सार्वजनिक शौचालय का प्रबंध हुआ करता था। जहां अब नया स्थाई शौचालय निर्माणाधीन है। मेला मैदान से बाहर एसडीएम कार्यालय के पीछे दो या चार शौचालय बने हैं। जो हजारों की भीड़ के लिए ना काफी हैं।
    सरसा देवी अध्यक्षा आनी मेला कमेटी ने मीडिया को लाइव स्ट्रीमिंग में बताया कि कल सुबह तक मोबाइल टॉयलेट पहुंच जाएगा।

    No comments:

    Post a Comment

    Thanks for contact us. We will contact you shortly.