Monday, April 21, 2025
Home
पंजाब दर्पण
बाबा साहब डॉ. बी. आर अंबेडकर साहब जी के जन्मदिन के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम किया आयोजित।
बाबा साहब डॉ. बी. आर अंबेडकर साहब जी के जन्मदिन के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम किया आयोजित।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : बीते दिनों शनिवार 19-04-2025 को अंबेडकर सेना की तरफ से मोहल्ला संतोखपूरा होशियारपुर रोड इलाके में बाबा साहब डॉ. बी. आर अंबेडकर साहब जी के जन्मदिन के उपलक्ष में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में बाबा साहिब डॉ. बी. आर अंबेडकर साहब जी के जीवन और संघर्ष के बारे में कलाकारो द्वारा पेशकारी से लोगो को अवगत करवाया गया।
वार्ड नंबर 76 से काउंसलर राजेश ठाकुर द्वारा खास तौर पर शामिल हो कर इस कार्यक्रम में अपनी हाजरी लगवाई। वार्ड नंबर 76 से काउंसलर राजेश ठाकुर द्वारा कहा गया कि बाबा साहिब डॉ. बी. आर अंबेडकर साहब एक महान सख्श थे उन्होंने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया और लोगों को गुलामी की जंजीरों से आजाद करवाया हमे उनके नक्शे क़दम पर चलना चाहिए। इस कार्यक्रम में आप पार्टी नेता पवन कुमार टीनू भी खास तौर पर शामिल हुए और वार्ड नंबर 76 से काउंसलर राजेश ठाकुर को सम्मानित किया।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment