Thursday, April 17, 2025
Home
पंजाब दर्पण
माननीय मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज/वाईस चेयरमैन पंजाब दिनेश ढल्ल द्वारा किया गया उद्घाटन।
माननीय मेयर विनीत धीर और हलका इंचार्ज/वाईस चेयरमैन पंजाब दिनेश ढल्ल द्वारा किया गया उद्घाटन।
अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज पंजाब/जालंधर : बीते दिनों वार्ड नंबर 76 के इलाका गुरु रामदास नगर में पिछले काफ़ी सालों से पानी की सप्लाई कम होने के कारण पानी की सप्लाई समस्या चल रही थी। इलाका निवासियों द्वारा काउंसलर राजेश ठाकुर वार्ड नंबर 76 को अपनी इस समस्या के बारे में बताया गया। जिसके चलते वार्ड नंबर 76 से पार्षद राजेश ठाकुर के प्रयासों से वार्ड नंबर 76 के इलाका गुरु रामदास नगर में नए ट्यूबल बोर करवाने का फैसला लिया गया।
वार्ड नंबर 76 के इलाके गुरु रामदास नगर में माननीय मेयर विनीत धीर और हल्का इंचार्ज/वाईस चेयरमैन पंजाब दिनेश ढल्ल द्वारा भारी संख्या में लोगों/मोहल्ला निवासियों की मौजूदगी में नए ट्यूबल बोर का उदघाटन किया गया जिससे कि इलाका निवासियों को पिछले काफ़ी सालों से आ रही पानी की किल्लत से राहत मिलेगी।
इस मौके पर माननीय हलका इंचार्ज /वाईस चेयरमैन पंजाब दिनेश ढल्ल द्वारा लोगों/मोहल्ला निवासियों को इस बात का आश्वासन देते हुए कहा गया कि वार्ड नंबर 76 के जो काम अधूरे हैं उनका समाधान जल्द से जल्द किया जाएगा।
Tags
# पंजाब दर्पण
About कमल जीत शीमार,ऑनलाइन डेस्क ब्यूरो।
पंजाब दर्पण
Tags
पंजाब दर्पण
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment