➡️बस में सवार थे 50 लोग,आधा दर्जन से अधिक लोगों को आई हल्की चोटें।
➡️बंजार पुलिस मौके पर हादसे की छानवीन में जुटी।
डी०पी० रावत,ऑनलाइन डेस्क:
हिमाचल प्रदेश के ज़िला कुल्लू के उपमंडल बंजार की तीर्थन घाटी में आज सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। बठाहड़ से कुल्लू की ओर जा रही एक निजी बस गॉड वैली नंबर- HP49A7074. बाड़ीरोपा के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में लगभग करीब 50 यात्री सवार थे। यह बस बठाहड़ से कुल्लू जा रही थी, जैसे ही यह बस गुशेनी से आगे बाड़ीरोपा के नामक स्थान के पास पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण वह सड़क से नीचे खेतों में उतर गई।
घटना के बाद बस में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सौभाग्यवश कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं, जबकि करीब आधा दर्जन से अधिक यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं जिसमें कुछ महिलाएं और कॉलेज की छात्राएं भी बताई जा रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए तत्काल बंजार अस्पताल भेजा गया।
प्रत्यक्षदर्शीओं के अनुसार हादसे का कारण बस का पट्टा टूटना, तेज गति या सड़क की ख़राब हालात कुछ भी हो सकता है। बंजार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है और सभी तथ्यों की छानबीन की जा रही है। क्षेत्रवासियों ने राहत जताई है कि इस हादसे में कोई जानमाल की हानि नहीं हुई।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि निजी बस संचालकों को अपने वाहनों की समय-समय पर तकनीकी जांच कराने की सलाह दी जाए, और सड़कों की दुर्दशा को भी सुधारा जाए ताकि भविष्य में ऐसे हादसों से बचा जा सके।
Best Digital Marketing Services – Click Here



No comments:
Post a Comment
Thanks for contact us. We will contact you shortly.