ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मे किया गया नि:शुल्क गठिया जांच शिविर का आयोजन ,132 लोगों की जांच की गई। - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, December 15, 2024

    ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू मे किया गया नि:शुल्क गठिया जांच शिविर का आयोजन ,132 लोगों की जांच की गई।


     ज़िला रैड क्रॉस सोसाइटी कुल्लू द्वारा ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैडिकल साइंसेज ((एमस) बिलासपुर के क्लीनिक इम्यूनोलॉजी और रूमेतोलॉजी विभाग के सहयोग से नि:शुल्क गठिया जांच शिविर का आयोजन रविवार को जिला दिव्यांगता पुनर्वास केंद्र, क्षेत्रीय अस्पताल, कुल्लू में किया गया । इस शिविर में उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस रविश ने बतौर मुख्यअतिथि शिरकत की तथा शिविर में जांच करवाने आये मरीजों से बात भी की I

    इस शिविर में 132 व्यक्तियों जिनके जोड़ो, उंगलियों, कलाई इत्यादि में लगातार सूजन, जकड़न या दर्द हो रहा था या मुठी बंद करने में कठिनाई आ रही थी I उनकी जाँच एम्स बिलासपुर के गठिया विशेषज्ञों डा० योगेश प्रीत सिंह , डा० अंकिता तथा डा० राम द्वारा की गई ।

    शिविर में ब्लड प्रेशेर, शुगर, अस्थि घनत्व परीक्षण की सुविधाए उपलब्ध थी जिनका जांच विभाग के नर्सिंग ऑफिसर नीतिका, गरिमा, छेरिंग डेचन, और लैब तकनीशियन विशाल द्वारा किया गया I जिन मरीजों में गठिया के लक्षण पाए गए उन्हें गठिया की दवाइयां की उपलब्ध करवाई गई तथा पूरण इलाज़ करवाने के लिए ऑल इंडिया इंस्टिट्यूट ऑफ़ मैडिकल साइंसेज (एमस) बिलासपुर के क्लीनिक इम्यूनोलॉजी और रूमेतोलॉजी विभाग में आमंत्रित किया गया

    No comments:

    Post a Comment