डिडवीं - टिककर हमीरपुर में डी.पी.ई संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव हुए संपन्न । - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Sunday, December 15, 2024

    डिडवीं - टिककर हमीरपुर में डी.पी.ई संघ के प्रदेश स्तरीय चुनाव हुए संपन्न ।

     


    संजय नेगी दूसरी बार चुने गए हिमाचल प्रदेश डी.पी.ई संघ के वरिष्ठ उप प्रधान।

    गुर दास जोशी संवाददाता।

    हिमाचल प्रदेश डी.पी.ई संघ की बैठक स्वरूप राणा मुख्य अध्यापक ,पर्यवेक्षक सुखदेव ठाकुर एडीपीईओ मंडी की अध्यक्षता में संपन्न हुई । बैठक में हिमाचल प्रदेश के 11 जिलों के डीपीई व समस्त पदाधिकारियों ने भाग लिया । 

    नवनिर्वाचित प्रदेश वरिष्ठ उप प्रधान संजय नेगी ने प्रदेश के समस्त डीपीई का धन्यवाद किया जिन्होंने उन पर आस्था जता कर पुनः चयनित किया।उन्होंने बताया कि वे डीपीई की सभी माँगो को संघ के साथ मिल कर प्रदेश सरकार के समक्ष मजबूती के साथ उठायेंगे ।साथ ही उन्होंने प्रदेश के समस्त डीपीई से आवाहन किया कि वे वे हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ के साथ संघ के मजबूती के साथ खड़े रहे।

    हिमाचल प्रदेश डीपीई संघ का प्रतिनिधि मंडल जल्द ही सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार एवं रोहित ठाकुर शिक्षा मंत्री हिमाचल प्रदेश सरकार से अपनी माँगो को ले कर मिलेगा।

    No comments:

    Post a Comment