Thursday, September 14, 2023
Kangra News: सीयू में एबीवीपी की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू
धर्मशाला। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयू) धर्मशाला इकाई ने स्थायी परिसर न होने और कुछ अन्य मांगों को लेकर बुधवार को 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान विद्यार्थी परिषद ने प्रदेश सरकार को शिक्षा विरोधी करार दिया। इकाई उपाध्यक्ष सक्षम शर्मा ने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय देहरा और धर्मशाला का निर्माण का टेंडर और काम एक साथ शुरू हुआ था। देहरा में तो काम शुरू हो गया है, लेकिन धर्मशाला में 24 हेक्टेयर जमीन विश्वविद्यालय के अपने नाम है और 57 हेक्टेयर भूमि फॉरेस्ट लैंड है। इसकी क्लीयरेंस के लिए सरकार को 30,3,94,000 रुपये मिनिस्ट्री ऑफ एनवायरमेंटल साइंस एंड फॉरेस्ट्री को देते ही यहां भी कार्य शुरू हो जाएगा, लेकिन प्रदेश सरकार इस ओर कोई भी कार्य नहीं कर रही है।
उन्होंने कहा कि केंद्रीय विश्वविद्यालय की लाइब्रेरी भी सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक खुली रहती है। जो विद्यार्थी और शोधार्थी हैं, वे सुचारु रूप से अपनी पढ़ाई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने लाइब्रेरी को खोलने का समय सुबह 8:00 से शाम 8:00 बजे तक करने की मांग की। उन्होंने छात्र संघ चुनाव को बहाल करने की भी मांग उठाई। इसके अलावा सरदार पटेल यूनिवर्सिटी मंडी का दायरा घटाने को लेकर भी रोष प्रकट किया। उन्होंने बताया कि इस भूख हड़ताल में केंद्रीय विश्वविद्यालय के मनु राठौर, रितिक पटियाल, अरविंद सिंह, निशांत कुमार, रोहित कुमार, हितांशु, रोमित ठाकुर, हीना वर्मा, रेशमा और गोपाल 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
Tags
# kangra News
About अंकुश शर्मा,ज़िला ब्यूरो ऊना।
kangra News
Tags
kangra News
Subscribe to:
Post Comments (Atom)
ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।
No comments:
Post a Comment