शहर में डेंगू के दो नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या 58 तक पहुंची , - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Thursday, September 14, 2023

    शहर में डेंगू के दो नए मामले सामने आने से मरीजों की संख्या 58 तक पहुंची ,



     अखंड भारत दर्पण (ABD) न्यूज जालंधर : जालंधर शहर में सेहत विभाग के अनुसार मंगलवार को सिविल अस्पताल की लैब में डेंगू के 94 संदिग्ध मरीजों के सैंपलों की जांच की गई। इस दौरान छह मरीजों को डेंगू होने की पुष्टि हुई। इनमें जिले के दो मरीज शामिल हैं। डेंगू के मरीजों की संख्या धीमी गति से बढ़ रही है। बुधवार को जिले में डेंगू के दो नए मामले सामने आने के साथ 12 जगह पर डेंगू का लारवा मिला। हालांकि नगर निगम की टीमों ने कोई चालान नहीं किया है। जिले में मरीजों की संख्या 58 तक पहुंची। विभाग की टीम ने 2071 घरों में दस्तक दी।

    No comments:

    Post a Comment