जालंधर शहर ऊधम सिंह नगर में विधायक ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन - अखण्ड भारत दर्पण (ABD) न्यूज़

अखण्ड भारत दर्पण (ABD)  न्यूज़

ABD News पर पढ़ें राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय, प्रदेश और स्थानीय समाचार। राजनीति, शिक्षा, खेल और ताज़ा खबरें।


Breaking News

    Monday, August 14, 2023

    जालंधर शहर ऊधम सिंह नगर में विधायक ने किया ट्यूबवेल का उद्घाटन

     


    ABD NEWS जालंधर : जालंधर शहर की पाश कालोनी ऊधम सिंह नगर में अब पेयजल की किल्लत नहीं रहेगी। रविवार को विधायक रमन अरोड़ा ने ऊधम सिंह नगर स्थित व्हाइट हाउस में नए ट्यूबवेल का उद्घाटन किया। उससे पूर्व उन्होंने क्षेत्र निवासियों के साथ बैठक कर कालोनी की समस्याएं जानी।

    राजेश गोगना, पीयूष त्रेहन तथा संजय मेहता ने बताया कि कालोनी में सुरक्षा व्यवस्था को सुनिश्चित किए जाने की जरूरत है। भारी वाहनों के आवागमन पर भी रोक लगाई जानी चाहिए। इस पर रमन अरोड़ा ने पुलिस अधिकारियों को क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि सेंट्रल हलके की तमाम समस्याएं प्राथमिकता के आधार पर खत्म की जा रही हैं। सीवरेज की सफाई, सड़कों का निर्माण तथा पेयजल की आपूर्ति समेत विभिन्न कार्यों को पूरा किया जा रहा है।

    क्षेत्र निवासियों ने विधायक को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर संजय मेहता, राजीव मुंजाल, विजय कुमार, वेद रतन, नरेंद्र चावला, राकेश कालड़ा व डा. वरुण सहित सदस्य मौजूद थे।

    No comments:

    Post a Comment